नवीनतम

UP: पुलिस में भर्तियों को लेकर चले भ्रामक हैशटैग की निकली हवा, पुलिस विभाग ने पेश किए आंकड़े

योगी सरकार में पुलिस की भर्तियों को लेकर सोशल मीडिया पर कई सारी खबरें चल रही हैं. इन खबरों में यह बताया जा रहा है कि पिछले 5 सालों में सूबे के पुलिस विभाग में कोई भी भर्ती नहीं हुई है. इस मामले पर बीजेपी के सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही पार्टी की योगी सरकार पर भर्तियों को लेकर सवाल उठाए हैं .

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि, “चार साल से यूपी पुलिस की भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों छात्र ओवर एज हो चुके हैं. उन्हें ना ही भर्ती मिली और ना ही भर्ती की कोई उम्मीद”. वरुण गांधी ने छात्रों की तरफ से बेरोजगारी के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करते हुए योगी सरकार को घेरा और अपने ट्वीट में आगे लिखा, “सोशल मीडिया पर वो लगातार आवाज उठा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. यही छात्र जब सड़क पर उतर जाएंगे तो उन पर उपद्रवी होने का आरोप लग जाएगा”.

वरुण गांधी ने आखिरी लाइन में लिखा,’ क्या यह अन्याय नहीं है’ ?

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी सरकार के कार्यकाल के दौरान पुलिस विभाग में भर्ती ना होने की खबरों पर पुलिस विभाग ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक बयान जारी किया है, जिसमें लिखा गया है कि, ‘कतिपय ट्विटर हैंडल द्वारा सुनियोजित तरीके से #Trend चलवाया जा रहा है, जिसके माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि, उत्तर-प्रदेश में पिछले 5 सालों से भर्तियां नहीं हुई है’.

यूपी पुलिस ने पिछले 5 सालों में भर्ती पर एक आंकड़ा जारी किया. इस आंकड़े में बताया गया कि, पिछले 5 सालों में यूपी पुलिस में 153,728 भर्तियां की गई हैं. जिसमें 22 हजार से ज्यादा महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. यही नहीं, विभिन्न संवर्गों में कुल 18,332 नए पदों का सृजन किया गया है. इस ट्वीट में  यूपी पुलिस ने विभाग में वर्तमान में चल रही भर्ती  के आकड़े भी पेश किए हैं. पुलिस विभाग के इस ऑफिशयल बयान के अनुसार यूपी पुलिस में 45,689 पदों पर भर्तियां होनी है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

6 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

12 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

50 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

50 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago