Categories: नवीनतम

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्टेडियमों के साथ ओडिशा हॉकी का वैश्विक केंद्र बना: सरकार

Odisha: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने अपने बयान में बताया कि बुधवार को पिछले चार वर्षों में घोषणा पत्र प्रतिबद्धताओं, खेल और युवा सेवा विभाग की उपलब्धियों की प्रगति की समीक्षा की. इसमें कहा गया कि राज्य के खेल और युवा सेवा मंत्री तुषारकांति बेहरा ने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए विभाग द्वारा विस्तृत विकास रिपोर्ट और दूसरे परिवर्तनकारी कामों को पूरा करने की कोशिश की गई. सीएम पटनायक के बयान के अनुसार, राज्य ने 2018 और 2023 में एफआईएच हॉकी विश्व कप के लगातार संस्करणों का सफलतापूर्वक आयोजन करके खुद को हॉकी के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित किया.

इसमें कहा गया है कि ओडिशा एफआईएच हॉकी जूनियर पुरुष विश्व कप, प्रो लीग, एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर और एफआईएच सीरीज फाइनल जैसे प्रमुख हॉकी आयोजनों का स्थान रहा है, जिसने हॉकी के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है. इसके अलावा यह भी कहा कि कलिंगा हॉकी स्टेडियम और बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम दुनिया के शीर्ष हॉकी स्टेडियमों में से एक थे.

कई वैश्विक खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन कराया

खेल और युवा सेवा मंत्री ने ओडिशा के मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि राज्य अपने असाधारण बुनियादी ढांचे, सुविधाओं और कई वैश्विक खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के कारण तेजी से खेलों के पसंदीदा स्थान के रूप में उभरा है. बयान में कहा गया है, “मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य खेलों की एक विस्तृत श्रृंखला को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहा है और उनका पोषण कर रहा है, जिससे एक समृद्ध खेल केंद्र के रूप में अपनी यात्रा को आगे बढ़ा रहा है.” इसमें कहा गया है कि ओडिशा ने अन्य खेलों में अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की मेजबानी करने में भी उल्लेखनीय प्रगति की है”.

इसके साथ ही फुटबॉल में राज्य ने फीफा U17 महिला विश्व कप और SAFF U20 चैम्पियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिससे दुनिया भर के प्रतिभाशाली युवा फुटबॉलरों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान किया गया,” बयान के मुताबिक, “राज्य की राजधानी भुवनेश्वर का कलिंगा स्टेडियम मौजूदा सुपर कप चैंपियन ओडिशा एफसी का घरेलू मैदान है. ओडिशा जगरनॉट्स अल्टीमेट खो खो लीग में राज्य की फ्रेंचाइजी है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

“कल तक लापता, आज मिला शव; मासूम रतन की मौत के पीछे कौन?”

Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…

7 minutes ago

पंजाब में ड्रग्स पर अमित शाह का हमला, AAP सरकार से पूछा सवाल, बोले- आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन?

Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…

7 minutes ago

दिवाली की छुट्टी पर कॉकरोच! CJP के फेस्टिवल वेकेशन पर क्या बोले अभिजीत दीपके?

Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…

57 minutes ago

असली निशाना कोई और सेलिब्रिटी था? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में शूटर्स ने उगले बड़े राज

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…

1 hour ago

क्या से क्या कांड हो गया? रोहित बन इंदौर आया गाजियाबाद का अनस; देखें बजरंग दल का Live एक्शन VIDEO

Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…

2 hours ago