नवीनतम

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी फौज का हेलीकॉप्टर क्रैश,बलूच विद्रोहियों ने ली जिम्मेदारी

इस्लामाबाद-पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में फौज का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है.इस हादसे में 2 मेजर और 6 सैनिक मारे गये हैं.गौरतलब है कि अगस्त माह में भी पाकिस्तानी फौज का एक हेलीकॉप्टर इसी तरह क्रैश हुआ था.पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग ISPR ने इस बात की जानकारी दी है.ये हादसा देर रात हुआ जब हेलीकॉप्टर फ्लाइंग मिशन पर था.

इस बीच बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक उनके लड़ाकों ने इस हेलीकॉप्टर को मार गिराया है.अगस्त माह में जो हादसा हुआ था उसकी जिम्मेदारी भी बलूच विद्रोहियों ने ली थी.जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल रेंक का एक अफसर सरफराज अली में मारा गया था.बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तान के अब तक हजारों सैनिक मारे जा चुके हैं.बलूच अपनी आजादी के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं.पाकिस्तानी फौज बलूचों पर बेइंतहा जुल्म ढा रही है.उनको परिवारों को लगातार ना सिर्फ मारा जा रहा है बल्कि गायब किया जा रहा है.

फौज की ओर से कहा गया कि रात में हरनोई इलाके के खोस्त में एक उड़ान अभियान के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया.हादसा किस कारण हुआ इस पर जांच हो रही है. अभी असल वजह कही नहीं जा सकती.

मारे गये लोगों में मेजर खुर्रम शहजाद,मेजर मोहम्मद मुनीब अफजल,सूबेदार अब्दुल वाहिद,सिपाही मोहम्मद इमरान,सिपाही एन के ज़लील और सिपाही शोएब शामिल हैं.  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने इस हेलीकॉप्टर हादसे पर दुख जताया है और शहीद फौजी अफसरों और सैनिको के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है.

–भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

45 minutes ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

3 hours ago