Categories: नवीनतम

Paris Olympics 2024: सालों की कड़ी मेहनत रंग लाई; सरबजोत के कोच अभिषेक राणा

भारतीय निशानेबाज सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में मनु भाकर के साथ मिलकर पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता. सरबजोत पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष इवेंट में मेडल नहीं जीत पाए थे, लेकिन उसके तीन दिन बाद ही उन्होंने पिछली निराशा को भुलाते हुए, अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज की.

अपने पहले ही ओलंपिक में सरबजोत ने मनु भाकर के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में दक्षिण कोरिया को 16-10 से हराकर कांस्य पदक जीता.

उनके कोच अभिषेक राणा ने बताया कि सरबजोत की सालों की कड़ी मेहनत आज रंग लाई. मैच के बाद कोच अभिषेक राणा ने कहा, “यह एक अद्भुत पल है. सालों की कड़ी मेहनत आज रंग लाई. हालांकि हमें स्वर्ण नहीं मिला, लेकिन कांस्य पदक जीतना भी एक महत्वपूर्ण अनुभव है. यहां से हम एक नई यात्रा शुरू करेंगे और अगले ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य रखेंगे.”

पिछले साल सरबजोत ने चीन में हुए एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष टीम इवेंट में स्वर्ण और मिक्स्ड टीम में रजत पदक जीता था. इसके अलावा उन्होंने जूनियर और सीनियर स्तर पर कई अंतर्राष्ट्रीय पदक जीते हैं. भारत को पेरिस ओलंपिक में अभी तक दो पदक मिले है, और यह दोनों पदक निशानेबाजी में ही मिले है. इससे पहले मनु भाकर ने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल महिला इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया था.

ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: शूटिंग में भारत के पास इतिहास रचने का मौका

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

TMC सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, एसजी तुषार मेहता ने मांगा समय

महुआ मोइत्रा को नदिया सर्किट हाउस से निकाले जाने और काम में बाधा डालने के…

31 minutes ago

3 या 4 अक्टूबर, कब है जिउतिया? दूर करें कन्फ्यूजन, नोट करें नहाय-खाय व पारण का सही समय

Jitiya Vrat Kab Hai: संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाने वाला…

32 minutes ago

TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका: चार बैंक खातों को अनफ्रीज करने की मांग खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 804 करोड़ रुपए वाले चार फ्रीज बैंक खातों…

37 minutes ago

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

57 minutes ago

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…

58 minutes ago