रमीज राजा
टी20 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में मिली हार को पाकिस्तान की टीम पचा नहीं पा रही है. हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में जमकर बवाल मचा हुआ है. टीम के पूर्व खिलाड़ी और PCB के चीफ रमीज राजा काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. उन्होंने कामरान अकमल को नोटिस भेज दिया है.
हार जीत खेल का अहम हिस्सा है. हर खेल में एक टीम की जीत होती है, तो वहीं दूसरी टीम को हार का मुंह देखना पड़ता है. टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भी ऐसा ही हुआ, जहां इंग्लैंड की जीत हुई और पाकिस्तान टीम की हार, लेकिन इस हार का पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है.इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल गंवाने के बाद पाकिस्तान की टीम में बिखराव नजर आ रहा है. हार के झटके से टीम अब तक नहीं उबर पा रही है. टीम की हार पर कई पूर्व खिलाड़ी लगातार टिप्पणी कर रहे हैं. इसी कड़ी में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपमानजन टिप्पणी के आरोप में पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमलक को एक लीगल नोटिस भेज दिया है.
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की जीत की दुआ पूरा पाकिस्तान कर रहा था. कई पूर्व क्रिकेटर्स को पूरी उम्मीद थी कि टीम 1992 वाले सारे इक्तिफाख को सही साबित कर देगी. लेकिन टीम फाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार गई. टीम की इस हार के बाद पूर्व क्रिकेटर्स अपने सोशल अकाउंट पर कमेंट्स कर रहे हैं. जिसकी वजह से पाकिस्तान की क्रिकेट में भूचाल सा आ गया है.
दरअसल पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल का एक यूट्यूब चैनल है. इस चैनल पर अकमल पाकिस्तान क्रिकेट पर अनुभव शेयर करते हैं. साथ ही वो टीम में खामियों पर भी बात करते हैं. सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि, विश्व कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की हार के बाद कामरान अकमल ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए कुछ कमेंट्स किया था. यह तो अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि, अकमल ने अपनी टिप्पणी में क्या कहा है, लेकिन उनपर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है. पीसीबी के चीफ रमीज राजा ने कामरान अकमल के इसी कमेंट पर उन्हें पीसीबी ऑफिस द्वारा एक नोटिस भेज दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन…
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…
UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…