Aaradhya Bachchan Birthday: 11 साल की हुईं अभिषेक की बेटी आराध्या, ऐश्वर्या ने बेटी को ऐसे किया विश

Aaradhya Bachchan Birthday : ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का आज जन्मदिन है.आराध्या 11 साल की हो गयीं हैं. ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या की काफी अच्छी बॉन्डिंग है. आराध्या को अक्सर ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ उनके ज्यादातर शूटिंग लोकेशन और फैशन शो में स्पॉट किया जाता है.

ऐश्वर्या ने 16 नवंबर को आराध्या के 11वें जन्मदिन के खास मौके पर, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी के साथ एक खूबसूरत फोटो पोस्ट की है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी प्यारी बेटी के लिए एक प्यारा बर्थडे नोट भी लिखा है.

ऐश्वर्या राय ने अपने बेटी आराध्या के 11वें जन्मदिन पर लिखा, “माई लव… माई लाइफ… आई लव यू, माई आराध्या.” इसके साथ ही उन्होंने दिल और आखों में प्यार वाले ढेरों इमोजी भी अपने कैप्शन में इस्तेमाल किए. वहीं, तस्वीर में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या बेटी को किस कर रही हैं. आराध्या रेड आउटफिट में दिख रही हैं. और बैकग्राउंड में फूलों से सजा 11 लिखा हुआ दिख रहा है.

इस पोस्ट पर उनके फैंस और फॉलोवर्स ने कमेंट कर उनकी बेटी को बर्थडे को विश किया और दोनों की बॉन्डिंग की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, “खूबसूरत तस्वीर.. एक मां औक बेटी किस करते हुए.. दोनों का पवित्र प्यार, जो कि एक मां का बच्चों का लिए होता है और बच्चों का मां के लिए.. हैप्पी 11वां बर्थडे आराध्या बेटा.”

मां बेटी की गहरी बॉन्डिंग

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल 2007 में शादी कर ली थी. कपल ने 16 नवंबर 2011 को अपनी पहली और इकलौती बेटी आराध्या का वेलकम किया. मां-बेटी एक गहरा बॉन्ड शेयर करती हैं और हमेशा सार्वजनिक रूप से एक साथ दिखाई देती हैं. फिल्म पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग और प्रमोशन के दौरान भी आराध्या अपनी मां के साथ दिखी थीं.

ऐश्वर्या का कमबैक

बात करें वर्कफ्रंट की, तो ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन I’ के साथ फिल्मों में शानदार वापसी की. फिल्म को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया. यह फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है. फिल्म का दूसरा पार्ट अप्रैल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

6 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

8 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

18 minutes ago

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

22 minutes ago

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

37 minutes ago