प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बेहद खास बनाने की तैयारी, दक्षिण अफ्रीका से आएंगे चीते

प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई दामोदर दास मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है.उनके जन्म दिन को बेहद खास बनाने की तैयारियां चल रही हैं.  मध्य प्रदेश में इसके लिए खास तैयारियां की जा रही हैं क्योंकि इस दिन श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से चीतों का दल जो आ रहा है। इन चीतों को प्रधानमंत्री मोदी कूनो राष्ट्रीय उद्यान में प्रवेश कराएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का 17 सितंबर को जन्मदिन है और इस दिन वे मध्य प्रदेश के प्रवास पर आ रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन पर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से आ रहे चीतों का प्रवेश कराएंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि 17 सितंबर को ही श्योपुर जिले के कराहल में महिला स्व सहायता समूह के सम्मेलन का आयोजन किया गया है, इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे।

सूत्रों का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका से आठ चीतों को यहां लाया जाना है। यह चीते दक्षिण अफ्रीका से जोहांसबर्ग हवाई मार्ग से पहुंचेंगे और वहां से दिल्ली लाया जाएगा। इसके बाद इन चीतों को चार्टर प्लेन से दिल्ली से ग्वालियर लाने की योजना है, उसके बाद सड़क मार्ग अथवा हवाई मार्ग से उन चीतों को कूनो राष्ट्रीय उद्यान ले जाया जाएगा। दक्षित अफ्रीका से इन चीतों को लंबे अरसे से कूनो लाए जाने की तैयारी है। अब प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर यह चीते यहां पहुंचने वाले हैं।

प्रधानमंत्री के आगमन के लिए यहां सभी तैयारियां चल रही हैं. प्रधानमंत्री के प्रवास के दौरान श्योपुर में कुल सात हेलीपैड बनाए जाने वाले हैं, जिसमें से तीन हेलीपैड नेशनल पार्क भीतर होंगे और चार हेलीपैड पार्क के बाहर तैयार किए जाएंगे।

–आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पाकिस्तान का कैसे हो गया हृदय परिवर्तन? भारत की जीत पर इस दिग्गज ने की खुलकर तारीफ

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…

26 minutes ago

मक्का-मदीना की ओर दागी गईं मिसाइलें? हूतियों के हमले से सऊदी में बढ़ा तनाव

Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…

39 minutes ago

दिल्ली-NCR में आधी रात बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंडक; प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…

49 minutes ago

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

2 hours ago