Categories: नवीनतम

Rahul Gandhi का विदेश दौरा अचानक क्यों हुआ रद्द? आज रात ही था निकलने का प्लान

Rahul Gandhi Foreign Visit: हाल ही में कांग्रेस पार्टी तीन राज्यों में बुरी तरह विधानसभा चुनाव हारी है. इसके बाद राहुल गांधी को 9 दिसंबर यानी आज विदेश यात्रा पर जाना था, लेकिन अब यह विदेश यात्रा रद्द कर दी है. बता दें कि राहुल गांधी की ये प्रस्तावित 3 देशों की यात्रा आज रात से ही शुरू होनी थी. राहुल को आज रात को ही दिल्ली से रवाना होना था, लेकिन अब उनका यह विदेश दौरान रद्द हो गया था. हालांकि राहुल का दौरा कैंसिल होने की वजहों का अभी कोई खुलासा नहीं हुआ था.

बता दें कि राहुल गांधी 8 और 9 दिसंबर की दरमियानी रात को दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के दौरे के लिए रवाना होने वाले थे. अपने इस दौरे के दौरान वह सिंगापुर के अलावा इंडोनेशिया और मलेशिया का दौरा करने वाले थे. इस बार कांग्रेस नेता का यह दौरा 7 दिनों का बताया जा रहा था.खास बात यह है कि कल 9 दिसंबर को राहुल गांधी की मां और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन पड़ता है.

यह भी पढ़ें-Mathura: 9वीं की छात्रा ने स्कूल जाने से किया इनकार तो मां ने जड़ा तमाचा, उठाया ऐसा कदम कि हैरान रह गए लोग

क्या था राहुल गांधी का कार्यक्रम

गौरतलब है कि राहुल गांधी के तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के दौरे के दौरान पहले मलेशिया जाने वाले थे, इसके बाद उन्हें वहां 10 दिसंबर तक कई कार्यक्रमों में शामिल होना था. मलेशिया के बाद राहुल गांधी को सिंगापुर के लिए रवाना होना था. जहां वह 12 दिसंबर तक रहते. दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के दौरे के अंत में वह इंडोनेशिया जाने वाले थे. फिर वहां से 15 तारीख को लौट आते. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, इस दौरान उनका भारतीय प्रवासियों और छात्रों को संबोधित करने का कार्यक्रम भी था.

यह भी पढ़ें- Winter Session 2023: लोकसभा से केंद्रीय विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पास, जानें किसे मिलेगा फायदा

विधानसभा चुनावों में बीजेपी को लगा झटका

ध्यान देने वाली बात यह भी है कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष इन दिनों राजनीतिक विश्लेषकों के निशाने पर है. भले ही वह अब पार्टी के अध्यक्ष न हों लेकिन फिर भी उन्होंने पार्टी के लिए 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में जमकर प्रचार किया था, लेकिन पार्टी को यहां कुछ खास बेनिफिट नहीं हुआ है. कांग्रेस की 4 राज्यों में बुरी हार हुई है. . हालांकि पार्टी ने तेलंगाना में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत राष्ट्रीय समिति को हराते हुए सत्ता पर कब्जा जमा लिया है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

19 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

34 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

39 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

39 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

51 minutes ago