देश

क्या करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड से आनंदपाल की बेटी का था कनेक्शन? कहा- ‘वो मेरे काकोसा थे..’, देखें VIDEO

Sukhdev Singh Gogamedi Murder : जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में अब कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल सिंह की बेटी का नाम सामने आया है. पुलिस के शक की सुई आनंदपाल गैंग के पुराने सदस्यों पर है, जो गोगामेड़ी हत्‍याकांड के आरोपी रोहित गोदारा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. हालांकि, आनंदपाल की बेटी ने किसी भी साजिश में अपना हाथ होने से साफ इनकार किया है. जानिए वीडियो जारी कर क्‍या कहा-

आनंदपाल सिंह 2017 में पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया था. पिता के मारे जाने पर, उसकी बेटी चरणजीत सिंह उर्फ चीनू ने आनंदपाल के दुश्‍मन माने जाने वाले राजू ठेहट का मर्डर करवा दिया था. अब मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि चीनू ने रोहित गोदारा के साथ मिलकर सुखदेव गोगामेड़ी मर्डर को प्लान किया था.

आज चीनू ने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने उूपर लगे आरोपों से इनकार किया है. चीनू ने वीडियो में कहा है कि मैं अपने काकोसा की हत्या के बारे में सोच भी नहीं सकती.

इस वीडियो में राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल सिंह की बेटी चरणजीत सिंह उर्फ चीनू को आप ये कहते सुन सकते हैं कि सुखदेव गोगामेड़ी उनके परिवार के सदस्‍य जैसे थे. वो उनको काकोसा कहकर पुकार रही है. उसका कहना है कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में अपना कोई रोल नहीं है.

बता दें कि आनंदपाल की बेटी विदेश में रहती है. फिलहाल उसके दुबई में रहने की खबरें आई हैं. रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि आनंदपाल की बेटी चीनू फिलहाल दुबई में रहकर रोहित गोदारा के साथ लॉरेंस गैंग के लिए काम कर रही है. गोगामेड़ी हत्‍याकांड से पहले चीनू का नाम राजू ठेहट मर्डर में भी सामने आया था. राजू को आनंदपाल का जानी दुश्मन माना जाने लगा था.

इस तस्वीर में आनंदपाल दिख रहा है. 24 जून 2017 को अमावस की रात में करीब 10 बजे शेखावाटी के चूरू के मालासर गांव में एसओजी ने उसका एनकाउंटर (Anand Pal Singh Encounter) किया था. दरअसल, अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में आनंदपाल ने 3 सितंबर 2015 को पुलिस का पहरा तोड़कर फरार हो गया था. उसने कई लोगों को मारा था.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

25 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

34 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

45 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

47 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago