Pune Fire
Pune Fire: पुणे के तलवाडे गांव के पास एक फैक्ट्री में आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए हैं. पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी ऋषिकांत चिपाडे ने बताया कि परिसर के अंदर अवैध रूप से मोमबत्तियां बनाई जा रही थीं,जो आग लगने की वजह हो सकती है. हालांकि, मामले की जांच की जा रही है.
चिपाडे ने कहा, “हमें दोपहर 2.49 बजे आग लगने की सूचना मिली. ऐसा प्रतीत होता है कि परिसर के अंदर अवैध रूप से चमचमाती मोमबत्तियां बनाई जा रही थीं. अत्यधिक ज्वलनशील कच्चे माल में आग लग गई होगी और विस्फोट हो गया होगा. सभी मृतक यूनिट के कर्मचारी हैं. संरचना की दीवारों को भी काफी नुकसान हुआ है,जिससे पता चलता है कि यह एक शक्तिशाली विस्फोट था.” शेखर सिंह कमिश्नर पीसीएमसी ने कहा कि उन्हें दोपहर करीब 2.49 बजे एक कॉल आई. “इकाई चमचमाती मोमबत्तियां बनाती है जिसमें आग लग गई. 6 महिलाओं की मौत हो गई है जबकि 8 घायल हैं. घायल व्यक्तियों में से एक व्यक्ति है. हम उन्हें ससून अस्पताल के बर्न वार्ड में स्थानांतरित कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Winter Session 2023: लोकसभा से केंद्रीय विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पास, जानें किसे मिलेगा फायदा
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 3 बजे तलावड़े के ज्योतिबानगर के पास राणा इंजीनियरिंग के परिसर में आग लग गई. परिसर में रखे ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग तेजी से फैल गई.5-6 फायर टेंडर और कई एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया. आग बुझाने में करीब एक घंटा लग गया. कथित तौर पर कई लोगों की मौत हो गई है. मृतकों और घायलों को पिंपरी के यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल अस्पताल और पुणे के ससून जनरल अस्पताल भेजा गया.”
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…