Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राहुल गांधी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मिठाई की दुकान में मिला लेटर

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में मिठाई की दुकान पर ये धमकी भरा पत्र मिला है. जूनी इंदौर पुलिस और क्राइम ब्रांच पत्र छोड़ने वाले की तलाश में जुट गई है.

rahul gandhi bharat jodo yatra

राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी

देशभर में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश पहुंचने वाली है. कांग्रेस की इस यात्रा के साथ कई एक्टर्स भी जुड़े हैं. वहीं, राहुल की लोकप्रियता का ग्राफ भी पहले की तुलना में बढ़ा है. इसी बीच राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. लेटर में धमकी दी गई है कि राहुल जब इंदौर पहुंचेंगे तो उनको बम से उड़ा दिया जाएगा. जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में मिठाई की दुकान पर ये धमकी भरा पत्र मिला है. जूनी इंदौर पुलिस और क्राइम ब्रांच पत्र छोड़ने वाले की तलाश में जुट गई है.

24 नवंबर को मध्यप्रदेश पहुंचेगी ‘भारत जोड़ो यात्रा’

बता दें कि राहुल गांझी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में 24 नवंबर को पहुंच रही है. जिसमें अभी ज्यादा समय नहीं बचा है. पुलिस भी आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकाल कर इस मामले की जांच कर रही है. हाली ही में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंदिर वाला केके काटने को लेकर पंजाब के कीर्तनकार ने आलोचना की थी और कहा कि वो फिर कभी इंदौर नहीं आएंगे. इस लेकर भी काफी विवाद हुआ था. बता दें कि राहुल गांधी 24 नवंबर के आसपास इंदौर के खालसा स्टेडियम में रात्रि विश्राम करेंगें. पुलिस के मुताबिक, ये शरारती तत्वों की हरकत हो सकती है. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

‘भारत जोड़ो यात्रा’ से राहुल की लोकप्रियता बढ़ी!

बता दें कि राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी की बम से उड़ा कर हत्या कर दी गई थी. और राहुल ने अपनी इस यात्रा के दौरान इस बात का की बार जिक्र भी किया था. राहुल गांधी को बम से उड़ाने की खबरे मिलने माहौल तनावपूर्ण हो गया है. जाहिर है राहुल ने अभी तक भारत जोड़ो यात्रा में अच्छा रिस्पांस मिला है.

ये भी पढ़ें: मंच पर सावधान की मुद्रा में खड़े थे राहुल गांधी और राष्ट्रगान की जगह बजने लगी दूसरी धुन, देखें वीडियो

इस दौरान राहुल के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए है. चाहें वो अपनी मां सोनिया गांधी के पैर छूते हो या छोटी बच्ची को सैंडल पहनाते हुए या फिर भीगते हुए भाषण, इस वीडियो से राहुल गांधी की काफी लोकप्रियता बढ़ रही है. हालांकि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने अभी पूरी तरह से हिंदी बेल्ट में प्रवेश नहीं किया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital