नवीनतम

UP : डेंगू के बाद चिकनगुनिया और स्वाइन फ्लू ने बरपाया कहर, इन जिलों में हालात बिगड़े

यूपी में डेंगू तो कहर बरपा ही रहा था, अब चिकनगुनिया और स्वाइन फ्लू भी पांव पसार रहे हैं.  नोएडा (NOIDA ) और गाजियाबाद में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. आंकड़ों के मुताबिक राज्य में मरीजों की संख्या 381 हो गई है.

इन बीमारियों के मामले में गाजियाबाद अव्वल है, और गौतमबुद्ध नगर दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर हैं.  इन तीनों जिलों को मिलाकर 294 अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. गौरतलब है कि शासन स्तर पर कराने का निर्देश दिया गया है.खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में स्वास्थ विभाग को कड़े निर्देश जारी किये हैं.  मरीजों को भर्ती के लिए अलग- अलग वार्ड बनाने का काम भी चल रहा है.

देश में बारिश के बाद मच्छरों से बीमारियों के बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है.  हालत यह है कि 30 अगस्त से 30 अक्टूबर तक डेंगू के मरीज की संख्या 379 से बढ़कर 5943, मलेरिया 1140 से बढ़कर 3477 और चिकनगुनिया 11 से बढ़कर 38 केस तक पहुंच गया है.  हालांकि स्वास्थ विभाग को इस बात को लेकर तसल्ली है कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल मच्छरों से बीमारियों की संख्या कम है.  इस बीच स्वाइन फ्लू के मरीजोंं की संख्या  बढ़ने लगी है.

सरकारी आंकड़ों पर यकीन करें तो 30 अगस्त तक प्रदेश में सिर्फ 64 केस थे, और इसके मरीज 19 जिलों में थे. सबसे ज्यादा 22 मरीज गौतमबुद्ध नगर और 17 मरीज लखनऊ में थे. लेकिन 30 अक्टूबर   को यह संख्या बढ़कर 381 पर पहुंच गई है.  प्रदेश के 44 जिलों में इसके मरीज मौजूद हैं.  अब तक दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है. सूत्रों का कहना है कि जो मरीज पहले डेंगू की चपेट में आए थे,  स्वाइन फ्लू होने पर उनकी तबीयत बिगड़ गयी.  राजधानी लखनऊ के कॉरपोरेट अस्पताल में कई ऐसे भी मरीज भर्ती हुए हैं,  जिनमें डेंगू के साथ स्वाइन फ्लू भी पाया गया है.  इन मरीजों को ICU में रखना पड़ा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी, कितनी महंगी होगी आपकी EMI?

RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है.…

3 minutes ago

दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं कियारा और सिद्धार्थ, बेटी साराया के साथ दी गुड न्यूज; शेयर की प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी…

4 minutes ago

RAF के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों को किया नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…

24 minutes ago

मैच को बीच में रोककर दी गई विदाई… हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, ऐसे हुआ Messi का यादगार फेयरवेल

फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…

30 minutes ago

‘असाधारण जनसेवक हैं मोदी’ भूटान PM शेरिंग तोबगे ने हिंदी में लिखा लेख, बोले- विकसित भारत का मतलब विकसित भूटान

Tshering Tobgay On PM Modi: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

34 minutes ago

अब पाक-चीन की खैर नहीं…! भारत ने तैयार किया 661 करोड़ का प्लान, क्या है ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम?

BrahMos Missile Deal: भारत ने नौसेना के युद्धपोतों के लिए ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम के आधुनिक…

38 minutes ago