यूपी में मदरसों के सर्वे पर जमीयत उलेमाए हिंद ने मारी एंट्री,उठाए सवाल

नई दिल्ली-यूपी में मदरसों पर सर्वे को लेकर देश में एक नयी बहस छिड़ चुकी है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया था कि राज्य में मदरसों का सर्वे होगा जिसमें जानने की कोशिश होगी कि मदरसों में बच्चों को क्या तालीम दी जा रही है,उनकी फंडिंग कहां से हो रही है और कितने मदरसे गैरकानूनी तौर पर चल रहे हैं,लेकिन पहले असदुद्दीन ओवैसी और अब जमीयत ने इस विवाद में एंट्री मार दी है।जमीयत उलेमाए हिंद ने कहा कि हम सर्वे के खिलाफ नहीं है लेकिन ये कानून के तहत होना चाहिए.इस पर विचार करने के लिए एक स्टीयरिंग कमेटी का गठन होगा।

इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारियों को सर्वे कराने के निर्देश दिए जाने के खिलाफ दिल्ली में मंगलवार को जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने मदरसों के सर्वे के विरोध में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई । इसमें यूपी के बड़े मदरसों से जुड़े लोग शामिल थे, ये सभी लोग गैर सरकारी मदद से मदरसे चलाने वाले हैं.

जानकारी के अनुसार, यह बैठक जमीयत के दिल्ली कार्यलय में हुई जिसमें बहुत से मदरसा संचालक शामिल हुए

दरअसल, यूपी में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे होगा और उसके बाद रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जाएगी। सर्वे टीम में एसडीएम, बीएसए और जिला अल्पसंख्यक अधिकारी शामिल रहेंगे।

टीम अपने सर्वे के बाद रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेंगे और एसडीएम या अपर जिलाधिकारी से मिली रिपोर्ट का निरीक्षण करने के बाद ही जिलाधिकारी रिपोर्ट को आगे शासन के पास भेजेंगे।इससे पहले एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी आरोप लगा चुके हैं कि मदरसों के सर्वे के पीछे राज्य सरकार की नीयत ठीक नहीं है और मुसलमानों को बदनाम किया जा रहा है.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

36 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

45 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

47 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago