नवीनतम

Shraddha Murder Case: डेटिंग ऐप पर कई महिलाओं के टच में था आफताब, कई बार बदला सिम, श्रद्धा के मर्डर के बाद OLX पर बेच दिया अपना मोबाइल

Shraddha Murder Case: राजधानी दिल्ली में श्रद्धा की हत्या कर उसके 35 टुकड़े करने वाला आफताब का एक और घिनौना चेहरा सामने आया है. आरोपी की करीब 20 से ज्यादा महिलाएं दोस्त थी. आफताब डेटिंग ऐप से लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था. इनमें से ज्यादातर महिला उसके घर आया करती थीं . उसके इन महिलाओं के साथ नजदिकी संबंध भी थे. आफताब इसके लिए बंबल डेटिंग एप का इस्तेमाल किया करता था और ये सभी खुलासे आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में किए हैं. आरोपी आफताब लड़कियों को फंसाने के लिए बंबल डेटिंग एप का इस्तेमाल करता था.

पुलिस ने डेटिंग एप ‘बंबल’ को लिखा पत्र

इस पूरे मामले में जानकारी लेने के लिए पुलिस ने डेटिंग बंबल को पत्र भी लिखा है, साथ ही मैसेज भी किया है. खबरों के मुताबिक पुलिस ने डेटिंग एप प्रबंधक से इन सभी महिलाओं की जानकारी मांगी है. दक्षिण जिला पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन महिलाओं से पूछताछ की जा सकती है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आफताब ने श्रद्धा से दोस्ती भी बंबल एप के जरिए की थी. उस समय श्रद्धा कॉलेज में पढ़ती थी और और आरोपी कॉल सेंटर में काम करता था. जिसके बाद उसने आरोपी ने श्रद्धा को भी कॉलसंटर में जॉब दिलवा दी.

नए सिम लेकर ऐप पर बनाता था एकाउंट

आरोपी आफताब लड़कियों को फंसाने के लिए नया सिम लेता था और एक सिम से एक ही लड़की को फंसाता था. आरोपी आफताब नया सिम लेकर एप पर एकाउंट बनाता था. आरोपी हर सिम को अपने ही नाम से लेता था. उसने कई सिमें दिल्ली से ही खरीदीं थीं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह वह 20 से ज्यादा युवतियों से दोस्ती कर चुका है। इनमें से ज्यादातर युवतियां उसके घर चुकी है.

श्रद्धा की हत्या के बाद बेच दिया था फोन

आरोपी ने खुलासा किया है कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसने अपना फोन ओएलएक्स (olx) बेच दिया था. और सिम को तोड़कड़ फैंक दिया था. इस मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है. क्योंकि मृतका के पिता ने 15 सितंबर को श्रद्धा की गायब होने का शक हुआ था. उन्होने मुंबई में अपनी बेटी की मिसिंह रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. लेकिन मुंबई पुलिस ने ठीक से जांच नहीं की.

– भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

5 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

6 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

7 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

7 hours ago