नवीनतम

रेप के मामलों में ‘टू फिंगर टेस्ट’ पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, ऐसा करने वालों पर होगी कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट ने आज एक बहुत बड़ा फैसला दिया.देश सबसे बड़ी अदालत ने बलात्कार के मामलों में”टू-फिंगर टेस्ट” को गैरजरूरी बताते हुए इस पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने कहा कि ऐसा करने वालों को दोषी माना जाएगा और उनके खिलाफ सख्त एक्शन होगा. सुप्रीम कोर्ट ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि ‘टू फिंगर टेस्ट’आज भी किया जा रहा है.

सुप्रीम अदालत के मुताबिक, महिलाओं की वर्जिनिटी का पता लगाने के लिए इस टेस्ट का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है, और ऐसा करने से महिलाओं की भावनाएं आहत होती हैं.सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो “टू-फिंगर टेस्ट” करता है, उसे कदाचार का दोषी माना जाएगा.  न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने बलात्कार के एक मामले में ये सख्त टिप्पणी की.

कोर्ट की पीठ ने झारखंड हाईकोर्ट में चल रहे बलात्कार और हत्या के दोषी को बरी करने के फैसले को पलट दिया और अदालत के उसे दोषी ठहराने के फैसले को बरकरार रखा.  इसने केंद्र और राज्यों को सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में पाठ्यक्रम की समीक्षा करने और “टू-फिंगर टेस्ट” पर अध्ययन सामग्री को हटाने का भी निर्देश दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने इस बारे में सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रालयों को आदेश दिए.कोर्ट ने साफ कहा कि यौन उत्पीड़न के मामलों में जांच की उचित प्रक्रिया अपनाई जाए.  साथ ही इस मुद्दे पर कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पाकिस्तान की गोद में छिपे आतंकी नजीर हुसैन पर NIA का शिकंजा, भगोड़ा’ घोषित; पुंछ धमाकों का है मास्टरमाइंड

पाकिस्तान में छिपकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने वाले नजीर हुसैन को NIA की विशेष…

17 minutes ago

‘पति तड़पता रहा, डॉक्टर बेपरवाह रहे…’ बहराइच मेडिकल कॉलेज की लापरवाही ने ले ली जान; देखें VIDEO

UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…

32 minutes ago

RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी, कितनी महंगी होगी आपकी EMI?

RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है.…

38 minutes ago

दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं कियारा और सिद्धार्थ, बेटी साराया के साथ दी गुड न्यूज; शेयर की प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी…

39 minutes ago

RAF के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों को किया नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…

59 minutes ago

मैच को बीच में रोककर दी गई विदाई… हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, ऐसे हुआ Messi का यादगार फेयरवेल

फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…

1 hour ago