शराब गटक गया बंदर
अभी तक आपने इंसानों को शराब पीते देखा होगा, इससे जुड़े अलग-अलग किस्से सुने होंगे. मगर ज़रा रुकिए. यहां हम इंसान की नहीं बल्कि, जानवरों की बात कर रहे हैं. रायबरेली से एक ऐसा दिलचस्प वाकया सामने आया है. जिस पर एकबारगी किसी को भी यकीन नहीं होगा. जानकारी के मुताबिक एक बंदर यहां शराब की बोतल गटक गया. जिसे देखकर लोग दंग रह गये. इस दिलचस्प घटना का जिक्र सोशल मीडिया पर खूब हो रहा है.
यह पूरा मामला रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र का है. यहां मौजूद एक अंग्रेजी शराब की दुकान में बंदर बोतल में मौजूद शराब चुटकी में पी गया. दरअसल यहां बंदरों उत्पात चरम पर है. दुकानदार इसकी शिकायत करते हैं, लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं हुआ. अब आबकारी विभाग के अधिकारी वन विभाग से बंदर को पकड़वाने की बात कह रहे हैं.
यह बंदर दुकानदार और शराब खरीदने वाले लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है. दुकानदार और ग्राहक जब इसे भगाने की कोशिश करते हैं तो यह काटने के लिए दौड़ता है. ये बंदर इतना शरारती है कि ग्राहकों से भी शराब की बोलत छीन लेता है. जिला आबकारी अधिकारी ने इस मामले पर कहा है कि, मामला संज्ञान में है. वन विभाग कार्रवाई करेगा.
–भारत एक्सप्रेस
RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है.…
बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी…
गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…
फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…
Tshering Tobgay On PM Modi: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…
BrahMos Missile Deal: भारत ने नौसेना के युद्धपोतों के लिए ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम के आधुनिक…