जेडीयू में फिर तनातनी,दो महिला एमएलए के बीच मनमुटाव बढ़ा
पटना-बिहार में जब से जेडीयू और आरजेडी की सरकार वजूद में आयी है तभी से कोई ना कोई विवाद सामने आता रहा है.ताजा विवाद पैदा हुआ है सत्तारूढ़ महागठबंधन सरकार में जेडीयू कोटे की मंत्री लेसी सिंह और पार्टी की विधायक बीमा भारती के बीच.दोनों फिर से सिरफुटव्ल के मूड में हैं.दोनों के बीच मनमुटाव काफी पुराना है .बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संज्ञान में है और वह इन दोनों को फटकार भी लगा चुके हैं.लेकिन लेसी सिंह द्वारा बीमा भारती को मानहानि नोटिस भेजने से मामला गर्मा गया है.बीमा भारती ने हाल ही में आरोप लगाया था कि मंत्री लेसी सिंह हत्याओं और जबरन वसूली की वारदातों में शामिल हैं
मंत्री द्वारा मानहानि का नोटिस मिलने के बाद विधायक बीमा भारती ने लेसी सिंह के खिलाफ फिर से निशाना साधा है। उन्होंने अपने पुराने बयानों पर कायम रहने की बात करते हुए कहा, “मैंने जो कुछ भी कहा उसमें कुछ भी गलत नहीं था।”उन्होंने कहा कि वे कानूनी नोटिस का जवाब देंगी। उन्होंने कहा, “मंत्री लेसी सिंह का एक मामले में मेरे पास सबूत हैं।”
विधायक ने लेसी सिंह के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की।वैसे, पिछले दिनों भी जब जेडीयू की ये दो महिला लीडर आमने सामने आई थीं, तब मुख्यमंत्री ने सिंह का पक्ष लेते हुए उन्हे मंत्री बनाए जाने को उचित ठहराया था।
इधर, जेडीयू के भीतर मचे घमासान में बीजेपी ने भी एंट्री मार दी है और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस मामले में जवाब मांगा जा रहा है . मजेदार बात ये है कि तेजस्वी ने विपक्ष के नेता रहते लेसी सिंह पर हत्या का आरोप लगाया था।
बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्वीट किया और कहा कि नीतीश कुमार लेसी सिंह के बचाव में आए थे, जब बीमा भारती ने उन पर आरोप लगाए थे। नीतीश कुमार ने तब बीमा भारती का अपमान भी किया था। नीतीश कुमार को तेजस्वी द्वारा लगाए गए पहले के आरोपों का जवाब देना चाहिए, जिन्होंने एक बार लेसी सिंह को हत्या की आरोपी और सीएम की चहेती बताया था।
-भारत एक्सप्रेस
SP Congress Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन…
Palwal Court Bailiff Arrested: पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को ACB ने…
भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Ubaid Arrested Meerut: मेरठ के बनियापाड़ा से जम्मू-कश्मीर के वांटेड आरोपी उजेद उर्फ उबैद को…
Post Office Saving Schemes: पोस्ट ऑफिस की MIS, RD, टाइम डिपॉजिट और NSC जैसी सरकारी…
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है. रोसस्टैट के कथित…