एशिया कप में श्रीलंका की जीत पर नहीं,पाकिस्तान की हार पर अफगानिस्तान में जश्न

काबुल-एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान को जबरदस्त तरीके से पटकनी दी. श्रीलंका की जीत और पाकिस्तान की हार का जश्न अफगानिस्तान में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है.मैच खत्म होते ही पाकिस्तान की हार के बाद अफगानिस्तान के क्रिकेट प्रशंसक सड़कों पर निकल कर नाचते नजर आए. सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान के डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

दरअसल एशिया कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मैच के दौरान मैदान में जमकर गर्मागर्मी हुई थी. पाकिस्तान के बल्लेबाज आसिफ अली और अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फरीद अहमद के बीच नौबत हाथा पाई तक जा पहुंची थी. वहीं मैदान में बैठे दोनों टीमों के क्रिकेट फैंस भी आपस में भिड़ गए. दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले. यहां तक कि स्टेडियम की कुर्सियां तक तोड़ दी गई थी. इस टूर्नामेंट में पहली बार पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जमकर खुन्नस देखी गई. अफगानिस्तान भले ही पाकिस्तान से रोमांचक मुकाबले में हार गया था. लेकिन उसने पाकिस्तानी टीम को मैदान में ईंट का जवाब पत्थर से दिया और पाकिस्तान की टीम को जीत के लिए नाकों चने चबवा दिए थे. अफगानिस्तान की टीम ने खेल और अपने देश के प्रति प्यार से क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया. एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को मिली हार की खुशी अफगानिस्तान के लोगों में जमकर देखी जा रही है.असल में इसके पीछे पाकिस्तानियों के प्रति अफगानियों की सख्त नफरत है जो क्रिकेट के मैदान में भी दिखायी दी.जब से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनवाने में मदद की तब से ये नफरत बढ़ गयी है.अफगानियों को लगता है कि उनके मुल्क की बरबादी में सीधे तौर पर पाकिस्तान की दखलंदाजी है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

21 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

26 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago