Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जेडीयू में फिर तनातनी,दो महिला एमएलए के बीच मनमुटाव बढ़ा

जेडीयू में फिर तनातनी,दो महिला एमएलए के बीच मनमुटाव बढ़ा

जेडीयू में फिर तनातनी,दो महिला एमएलए के बीच मनमुटाव बढ़ा

पटना-बिहार में जब से जेडीयू और आरजेडी की सरकार वजूद में आयी है तभी से कोई ना कोई विवाद सामने आता रहा है.ताजा विवाद पैदा हुआ है  सत्तारूढ़ महागठबंधन सरकार में जेडीयू कोटे की मंत्री लेसी सिंह और पार्टी की विधायक बीमा भारती के बीच.दोनों फिर से सिरफुटव्ल के मूड में हैं.दोनों के बीच मनमुटाव काफी पुराना है .बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संज्ञान में है और वह इन दोनों को फटकार भी लगा चुके हैं.लेकिन लेसी सिंह द्वारा बीमा भारती को मानहानि नोटिस भेजने से मामला गर्मा गया है.बीमा भारती ने हाल ही में आरोप लगाया था कि मंत्री लेसी सिंह हत्याओं और जबरन वसूली की वारदातों में शामिल हैं

मंत्री द्वारा मानहानि का नोटिस मिलने के बाद विधायक बीमा भारती ने लेसी सिंह के खिलाफ फिर से निशाना साधा है। उन्होंने अपने पुराने बयानों पर कायम रहने की बात करते हुए कहा, “मैंने जो कुछ भी कहा उसमें कुछ भी गलत नहीं था।”उन्होंने कहा कि वे कानूनी नोटिस का जवाब देंगी। उन्होंने कहा, “मंत्री लेसी सिंह का एक मामले में मेरे पास सबूत हैं।”

विधायक ने लेसी सिंह के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की।वैसे, पिछले दिनों भी जब जेडीयू की ये दो महिला लीडर आमने सामने आई थीं, तब मुख्यमंत्री ने सिंह का पक्ष लेते हुए उन्हे मंत्री बनाए जाने को उचित ठहराया था।

इधर, जेडीयू के भीतर मचे घमासान में बीजेपी ने भी एंट्री मार दी है और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस मामले में जवाब मांगा जा रहा है . मजेदार बात  ये है कि तेजस्वी ने विपक्ष के नेता रहते लेसी सिंह पर हत्या का आरोप लगाया था।

बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्वीट किया और कहा कि नीतीश कुमार लेसी सिंह के बचाव में आए थे, जब बीमा भारती ने उन पर आरोप लगाए थे। नीतीश कुमार ने तब बीमा भारती का अपमान भी किया था। नीतीश कुमार को तेजस्वी द्वारा लगाए गए पहले के आरोपों का जवाब देना चाहिए, जिन्होंने एक बार लेसी सिंह को हत्या की आरोपी और सीएम की चहेती बताया था।

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital