बदलते भारत की बुलंद तस्वीर, गुलामी का प्रतीक राजपथ अब कर्तव्यपथ बन गया,नेताजी को भी मिला सम्मान

नई दिल्ली-भारत बदल रहा है ,तरक्की के रास्ते पर है.. भारत के इतिहास में 8 सितंबर का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम को करीब 8 बजे सेंट्रल विस्टा ऐवन्यू प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर दिया.ये बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर है. पीएम मोदी गुरुवार शाम 7 बजे इंडिया गेट पर पहुंचे थे. जहां सबसे पहले उन्होने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया. नेताजी की यह प्रतिमा 28 फीट ऊंची है जिसे सिंगल ब्लैक ग्रेनाइट से बनाया गया है. इसके बाद उन्होने राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ रखने की घोषणा की. राजपथ का नाम पहली बार नहीं बदला गया है. इसके पहले इस ऐतिहासिक पथ का नाम किंग्सवे था. जिसके बाद इसे राजपथ का नाम दिया गया औऱ अब यह कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाएगा. कर्तव्य पथ के इस पूरे इलाकों को लाल-हरी लाइटों से भव्य तरीके से सजाया गया था. इस कार्यक्रम में तमाम राजनेताओं के साथ-साथ फिल्मी औऱ व्यापार जगत की कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की. बता दें 20 हजार करोड़ की लागत से सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को बनकर तैयार होने में 19 महीने का समय लगा.

गुलामी का प्रतीक राजपथ अब कर्तव्यपथ बन गया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के उद्घाटन के बाद अपना संबोधन शुरु किया. पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि गुलामी का प्रतीक राजपथ अब कर्तव्यपथ बन गया है. उन्होंने कहा कि गुलामी का प्रतीक किंग्सवे अब से इतिहास की बात हो गई है. पीएम ने कहा कि आज कर्तव्य पथ के रुप में इतिहास का नया निर्माण हुआ है.  इस खास अवसर पर मैं सभी देशवासियों को आजादी के इस अमृतकाल में गुलामी की एक और पहचान से मुक्ति के लिए सभी देशवासियों को बहुत बधाई देता हूं.

 

आजादी के बाद देश ने नेता जी को भुला दिया था

नेताजी को अब मिला सम्मान

इंडिया गेट पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 28 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने के बाद अपने संबोधन में पीएम ने मोदी ने कहा कि…. आज हमारे राष्ट्र नायक नेता जी सुभाष चंद्र बोस की विशाल मूर्ति की स्थापना हो गई है. गुलामी के समय यहां ब्रिटिश राजसत्ता के प्रतिनिधि की मूर्ति लगी हुई थी. आज देश उसी जगह पर नेता जी की मूर्ति स्थापना करके आधुनिक भारत सशक्त भारत की प्राण प्रतिष्ठा रख दी है. पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद देश ने नेता जी को भुला दिया. अगर हम आजादी के बाद नेता जी और बापू के दिखाए रास्ते पर चले होते तो आज हमारा देश कितनी नई ऊंचाइयों पर होता. लेकिन हमारा दुर्भाग्य रहा कि हमने अपनी आजादी के महानायक नेता जी सुभाष चंद्र बोस को भुला दिया. यहां तक कि उनसे जुड़े प्रतीकों और चिन्हों को भी नजरअंदाज करते चले गए.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

3 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

5 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

6 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago