Why are the diamonds in Queen Elizabeth's crown being discussed?
लंदन : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अब इस दुनिया में नहीं. उनका 96 साल की उम्र में निधन हो गया.उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स ने रजकाज संभाल लिया है लेकिन अब चर्चा उनके हीरे की हो रही है.असल में ब्रिटेन की महारानी जिस ताज को खास कार्यक्रमों में पहनती थीं, उसी में भारत का हीरा कोहिनूर लगा हुआ करता था। इसके अलावा मुकुट में कुल 2,867 हीरे जड़े हुए हैं। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिर महारानी की मौत के बाद कोहिनूर हीरा किसका होगा।इसे लेकर तमाम चर्चाएं शुरू हो गयी हैं. एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद से ट्विटर पर कोहिनूर काफी ट्रेंड कर रहा है और लोग इसे लेकर सवाल भी पूछ रहे हैं। दरअसल यह मुकुट अगली होने वाली महारानी को सौंपा जाएगा।
दरअसल ब्रिटेन की नई महारानी डचेस ऑफ कॉर्नवाल कैमिला होंगी जो एलिजाबेथ द्वितीय के सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स की पत्नी हैं। महारानी की मौत के बाद अब प्रिंस चार्ल्स राजा बन चुके है। जिस मुकुट की बात हो रही है उसे राजा जॉर्ज छठे की ताजपोशी के लिए 1937 में बनाया गया था। इसके साथ ही ताज में कई कीमती पत्थर भी जड़े हुए हैं। ताज में 1856 में टर्की के तत्कालीन सुल्तान द्वारा महारानी विक्टोरिया को तोहफे में दिया गया एक बड़ा पत्थर भी शामिल है। ये पत्थर उन्होंने क्रीमिया युद्ध में ब्रिटिश सेना के समर्थन के प्रति अपना आभार जताने के लिए दिया था।
कोहिनूर 105 कैरेट का हीरा है, जो प्लेटिनम के एक माउंट के साथ ताज से लगा हुआ है। ब्रिटिश ताज के सामने यह क्रॉस के पास जड़ा हुआ है। क्वीन एलिजाबेथ ने इसी साल घोषणा की थी कि प्रिंस चार्ल्स के राजा बनने पर डचेस कैमिला को भी क्वीन बनाया जाएगा।
-भारत एक्सप्रेस
ATM Charge Rule Change: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ATM ट्रांजेक्शन को लेकर नए निर्देश…
Foreign Tourist India: भारत घूमने आई विदेशी महिला ने देश की विविधता, संस्कृति और भारतीयों…
Delhi High Court: देश की एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाली बड़ी साजिश…
तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…
Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…
Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…