फिर से चर्चा में आनंद महिंद्रा
अरबपति व्यवसायी आनंद महिंद्रा अकसर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं. अपने ट्विटर हैंडल से वह अनोखे वीडियो पोस्ट करते हैं जो लोगों के काफी प्रेरणा देने का भी काम करते हैं. अब उन्होंने एक चलते-फिरते मैरिज हॉल का वीडियो पोस्ट किया है.
वीडियो पर तरह-तरह की कमेंटस आ रही हैं. वीडियो को साझा करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि वह इस चलते-फिरते मैरिज हॉल को बनाने वाले से मिलना चाहते हैं.
उन्होंने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे यह कोई विज्ञापन है. वीडियो में एक शादी समारोह की एक झलक दिखाई गई है. ट्रक में आप साफ तौर से देख सकते है कि अंदर पूरा मैरिज हॉल बनाया गया है. इसकी खास बात यह है कि इस मैरिज हॉल में दो सौ लोग आराम से रह सकते हैं. इसके भीतर एसी और शानदार लाइटें लगी हुई हैं. जो इल चलते फिरते मैरिज हॉल की शोभा को बढ़ा रही है.
अरबपति कारोबारी आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो की जमकर तारीफ की है. इस वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि इस प्रोडक्ट के पीछे जिस आदमी का क्रिएटिव माइंड है, उससे मिलना चाहता हूं. इस प्रोडक्ट से न केवल दूरदराज के क्षेत्रों को सुविदा मिलेगी, बल्कि पर्यावरण के लिए भी ये बेहद अच्छा है. यह प्रोडक्ट ज्यादा जगह भी नहीं लेता है. ये काफी सुविधाजनक भी है. इसे आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…