Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ट्रक को ही बना दिया चलता-फिरता मैरिज हॉल, महिंद्रा बोले- इसे बनाने वाले से मिलना चाहता हूं

फिर से चर्चा में आनंद महिंद्रा

अरबपति व्यवसायी आनंद महिंद्रा अकसर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं. अपने ट्विटर हैंडल से वह अनोखे वीडियो पोस्ट करते हैं जो लोगों के काफी प्रेरणा देने का भी काम करते हैं. अब उन्होंने एक चलते-फिरते मैरिज हॉल का वीडियो पोस्ट किया है.

 

वीडियो पर तरह-तरह की कमेंटस आ रही हैं. वीडियो को साझा करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि वह इस चलते-फिरते मैरिज हॉल को बनाने वाले से मिलना चाहते हैं.

उन्होंने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे यह कोई विज्ञापन है. वीडियो में एक शादी समारोह की एक झलक दिखाई गई है. ट्रक में आप साफ तौर से देख सकते है कि अंदर पूरा मैरिज हॉल बनाया गया है. इसकी खास बात यह है कि इस मैरिज हॉल में दो सौ लोग आराम से रह सकते हैं. इसके भीतर एसी और शानदार लाइटें लगी हुई हैं. जो इल चलते फिरते मैरिज हॉल की शोभा को बढ़ा रही है.

अरबपति कारोबारी आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो की जमकर तारीफ की है. इस वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि इस प्रोडक्ट के पीछे जिस आदमी का क्रिएटिव माइंड है, उससे मिलना चाहता हूं. इस प्रोडक्ट से न केवल दूरदराज के क्षेत्रों को सुविदा मिलेगी, बल्कि पर्यावरण के लिए भी ये बेहद अच्छा है. यह प्रोडक्ट ज्यादा जगह भी नहीं लेता है. ये काफी सुविधाजनक भी है. इसे आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital