पत्नी देविशा ने बताया सूर्य की बल्ल्बेबाजी का फार्मूला
भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) लगातार टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी खास बल्लेबाजी के पीछे की वजह उनकी पत्नी देविशा ने बताई है. देविशा ने सूर्य की कमाल की बल्लेबाजी का खुलासा करते हुए बताया है कि, वो बल्लेबाजी करने से पहले कुुछ खास नियम को फॉलो करते हैं.
भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) बेहतरीन फॉर्म में हैं. टीम इंडिया की बल्लेबाजी की रीढ़ सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीत रहे हैं. अब तक लगभग सभी मुकाबलों में सूर्य का बल्ला जमकर चमका है. उनकी दमदार और मैच जीत जिताऊ पारी की बदौलत भारत अपने राउंड मुकाबलों को जीतकर सेमीफाइनल स्टेज में पहुंच गया है.
इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार अब तक 3 फिफ्टी लगा चुके है. खासकर जिम्बाब्वे के खिलाफ 25 बॉलों पर 61 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर उन्होंने धमाल ही मचा दिया. इस तूफानी पारी में उनके बल्ले से 4 छक्के और 6 छक्के निकलें. इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 200 से ज्याद की रही है.
भारत समेत दुनियाभर के दिग्गज सूर्यकुमार यादव की बैटिंग स्कील के मुरीद हो गए हैं. उनका अटैकिंग और एग्रेसिव अप्रोच सभी को अपना कायल बना दिया है. मैदान के चारों ओर शॉर्टस खेलते हुए सूर्य गेंदबाजों पर ऐसे हावी होते है कि गेंदबाजों के पास कोई विकल्प ही नहीं होता है कि उन्हें कहां गेंद डाली जाए. खासकर उनका पसंदीदा एरिया स्कॉवयर लेग, मीड विकेट और फाइन लेग पर उनके लाजवाब हवाई शार्ट्स ने तो सभी को अपना दीवाना बना दिया है.
टी20 रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज धाकड़ बैट्समैन सूर्य कुमार यादव की कमाल की बल्लेबाजी का फार्मूला उनकी पत्नी देविशा ने बताया है. इंडियन ए्क्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में देविशा ने उन फार्मूलों का खुलासा किया है. देविशा लगभग हर दौरे पर ही सूर्या के साथ होती हैं. साथ ही वह हर बार मैच से पहले इन नियमों को फॉलो करते हैं.
पहला नियम तो यह है कि देविशा हर मैच से पहले सूर्यकुमार यादव के साथ दौरे पर मौजूद रहती हैं. ताकि सर्यकुमार को कोई भी दूसरी बातों का टेंशन ना रहें और देविशा किसी भी दूसरी सिचुएशन को खुद संभाल सके और सूर्य रिलैक्स होकर मैच में धुंआधार रन बना सके. दूसरे फार्मुले के मुताबिक सूर्या का फोन मैच से काफी समय पहले ही अपने पास रख लेती हैं. ऐसा इसलिए ताकि सूर्य के ऊपर किसी भी मुकाबले से पहले कोई भी दूसरे विचार या बातें मन में ना चले. ताकि वो पूरी तरह से मैच पर फोक्स कर पाएं.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…