'ब्लैक पैंथर' ने किया धमाल
अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म ‘ब्लैक पैंथर – वाकांडा फॉरएवर’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. (Black Panther Wakanda Forever) को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत मिली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक़, फिल्म ने पहले ही दिन भारत में लगभग 12.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. वहीं, राजश्री प्रोडक्शंस (Rajshri Productions) की फिल्म ‘ऊंचाई’ (Uunchai) की शुरुआत धीमी है, लेकिन जिस तरह की यह फिल्म है, उस हिसाब से इसकी अच्छी शुरुआत मानी जा रही है.
बताया जा रहा है कि फिल्म ने पहले दिन लगभग 2 करोड़ रुपए कमाए हैं. साउथ इंडियन फिल्म ‘यशोदा’ (Yashoda) को भी अच्छी शुरुआत मिली है. रिपोर्ट्स में ट्रेड के सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि फिल्म ने पहले पैन इंडिया में करीब 3.69 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है.
रेयान कूगलर के रिएक्शन में बनी इस फिल्म ने आते ही बॉलीवुड की सभी फिल्मों को धूल चटा दी है. इतना ही नहीं सामने आ रहे शुरुआती आंकड़ों की माने तो इस फिल्म ने साल 2022 में रिलीज हुई नॉन-मार्वल हॉलीवुड फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन किया है.
बता दें कि ‘ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर’, मार्वल स्टूडियोज की अकादमी पुरस्कार विजेता फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ (2018) की अगली कड़ी है, जो 11 नवंबर को भारत में रिलीज हुई थी.
UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…
Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…
गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…
DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…
Delhi Children Lung Health: दिल्ली में वायु प्रदूषण का बच्चों की सेहत पर गंभीर असर…