देश

Make in India: 50 दिनों की यात्रा और दो देशों के 27 रिवर सिस्टम, वाराणसी से नए साल में चलेगी ये क्रूज

नए साल के अवसर पर काशी से दुनिया की सबसे लंबी क्रूज यात्रा शुरू होने वाली है. ये यात्रा साल 2023 की शुरुआत में 10 जनवरी से शुरू होगी. और इसका सफर वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक चलेगा. इस क्रूज यात्रा का सफर करीब 50 दिनों का होगा. यात्रा के दौरान कांजिरंगा नेशनल पार्क और सुंदरवन जैसे खूबसूरत स्थलों से गुजरने की वजह से आपकी यात्रा और भी मजेदार बन जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गंगा विलास क्रूज के टाइम टेबल का विमोचन वाराणसी के रविदास घाट से किया है.

2 देशों के 27 रिवर सिस्टम से गुजरेगा क्रूज

बता दें कि 52 दिनों की अद्भुत ये यात्रा भारत और बांग्लादेश के 27 रिवर सिस्टम से गुजरेगी. इस दौरान क्रूज 50 से ज्यादा जगहों पर रुकेगा. जिनमें कई विश्व विरासत स्थल भी शामिल है. ये यात्रा इसलिए भी बेहद खास मानी जा रही है. क्योंकि आपके सफर में कई सुविधाएं उपलब्ध होने वाली है. जैसे कि आपको क्रूज में गीत, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. यहीं नहीं इसके अलावा ये क्रूज जिम आदि सुविधांए से भी लैस होगा.

Read This Also:- UP: 2027 तक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य, योगी सरकार ने लगाया बड़ा दांव

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के मुख्य अभियंता रविकांत ने बताया कि गंगा विलास भारत में निर्मित पहला जलयान है. क्रूज में यात्रियों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं हो उसके लिए सभी तकह के सुरक्षा व्यवस्था इंतजाम किए गए है. बता दें कि क्रूज में 80 पर्यटक को लेकर 3200 किलोमीटर का सफर तय करेगा.

कैसा होगा रूट ?

इस क्रूज का नाम गंगा विलास है. ये अपनी यात्रा वाराणसी से शुरू करेगा और बक्सर, रामनगर, गाजीपुर से गुजरते हुए 8वें दिन पटना पहुंचेगा. पटना से निकलने के बाद ये 20वें दिन कोलकाता पहुंचेगा. उसके अगले दिन ये बांग्लादेश की सीमा में एंट्री करेगा. बांग्लादेश की जलसीमा में ये 15 दिन रहेगा. और वहां से कोलकाता आएगा जिसके बाद डिब्रूगढ़ पहुंचेगा. गंगा विलास क्रूज प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर चलाया जाएगा. इस क्रूज की टिकट भी इसे चलाने वाली कंपनी तय करेगी.

किस राज्य में कितने दिन.

क्रूज यूपी में 15 दिन रहेगा, बिहार में 21 दिन, झारखंड में 3 दिन और पश्चिम बंगाल में 23 दिन बिताएगा. यात्रा को और सुंदर बनाने के लिए रास्तों पर घाटों को विकसित किया जा रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

9 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

10 minutes ago

चुनाव आयोग के कामकाज की समीक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची जनहित याचिका

चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और EVM-VVPAT प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में…

13 minutes ago

अमित शाह के जन्मदिन पर सीएम योगी ने दी बधाई, आंतरिक सुरक्षा और सहकारिता क्षेत्र में योगदान को सराहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को…

16 minutes ago

‘तिरंगे के लिए अड़ा रहा बेटा’, रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर बवाल, क्या बोले रॉबर्ट और प्रियंका वाड्रा?

Raihan Vadra Bikaner House Controversy: दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी…

21 minutes ago

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के Q2 नतीजे शानदार, EBITDA में 67% की जबरदस्त बढ़ोतरी

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने Q2FY27 के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी…

23 minutes ago