दुनिया

Twitter ने 8 डॉलर वाले सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम को किया सस्पेंड, जानिए क्या है वजह

ट्विटर ने बड़ा फैसला लेते हुए फिलहाल $8 वाले सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम को सस्पेंड कर दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फेमस ब्रांडों के फेक अकाउंट की बढ़ती संख्या को देखते हुए कंपनी ने यह फैसला किया है. हालांकि, ट्विटर यूजर्स अभी भी अपने अकाउंट को सामान्य तौर पर  चला सकते हैं. वहीं फेक अकाउंट्स के बारे में सबसे पहले वेबसाइट प्लेटफॉर्मर ने जानकारी दी थी. इस पर कंपनी ने हाई-प्रोफाइल अकाउंट के लिए  ‘ऑफिशियल’ बैज को भी बहाल कर दिया है.

बता दें कि कुछ दिन पहले आई थी कि ट्विटर के आधिकारिक तौर पर वेरिफिकेशन सिस्टम (Verification System) के लिए पैसा चुकाने होंगे. लेकिन कुछ यूजर्स ने इसका दुरुपयोग कर रहे हैं. फेक न्यूज़ (Fake News) फैलाने वाले आठ डॉलर प्रतिमाह चुका कर नकली पहचान के साथ यह काम कर रहे हैं. इसके साथ ही उनके कंटेट को बिना जांचे-परखे ट्विटर की एल्गोरिदम इन्हें बढ़ावा दे रही है.

इस प्रोग्राम के आने से कई लोग प्रभावित हुए हैं. अमेरिकी प्रोफेशनल बास्केटबॉल प्लेयर लीब्रोन जेम्स ने कहा कि तेजी से बढ़ रहा एक फेक अकाउंट उनके बारे में गलत जानकारी फैला रहा है.

इसे भी पढ़ें:- Twitter में ‘वर्क फ्रॉम होम’ का द एंड, Elon Musk बोले- ऑफिस आओ, 40 घंटे काम करो

ट्विटर ने कई अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है. लेकिन कई फेक पोस्ट पूरे प्लैटफॉर्म पर फैल चुके हैं. बड़ी संख्या में कर्मचारियों के निकाले जाने के बाद ट्विटर के लिए पेमेंट के समय किसी अकाउंट को जांचना मुश्किल हो रहा है और फेक यूज़ को फैलने से रोकने में भी मुश्किलें सामने आ रही हैं.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

6 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

33 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

43 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

56 minutes ago