नवीनतम

उत्तर प्रदेश के संगम तट पर जगमगाई देव-दीपावली

प्रयागराज. 7 नवंबर 2022. देव दीपावली की धवल आभा से उत्तर प्रदेश का संगम तट जगमगा गया. दीपों, रंगोलियों, फूलों से निखर गया प्रयागराज का अनोखा भव्य रूप जिसके साक्षी बने देश-विदेश से आये हजारों हजारों दर्शनार्थी.

गंगा-यमुना-सरस्वती का संगम तट देवदीपावली के अवसर पर ऐसा सजा कि देखने वालों की आँखें चौंधिया गईं. आज सोमवार की शाम देव दीपावली पर जगमगाती दीपमालाओं की स्वर्णिम आभा ने रेत पर टिमटिमाते तारों का नया आसमान सजा दिया. जगमगाते दीपों की अल्पनाओं में राष्ट्रीय मुद्दे, नारे और संदेशों के भावों को बड़ी ही खूबसूरती से सजाया गया.

प्रयागराज शहर में चारों तरफ दीपों में कलाकृतियां सजाई गईं थीं. कहीं भारत माता के सुंदर चेहरे को दर्शाती कलाकृतियां सजाई गईं तो कहीं पर तिरंगे और वंदेमातरम सहित एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारे भी प्रज्ज्वलित दिखाई दिये. प्रयागराज के पवित्र संगम तट पर स्वस्छ भारत की परिकल्पना भी सज्जित हुई और तो और बेटी पढ़ाओ-बेटी बढ़ाओ के नारे को भी यहां दीपमलिकाओं की सुंदर सज्जा मिली.

एक किलोमीटर से अधिक की परिधि में संगम तट पर देव दीपावली के अवसर पर सजाई गईं दीपमालाएं दिखाई दीं और त्रिवेणी के गले में दीपों के मुक्ताहार की भांति उनकी ज्योति से मानो आकाश भी दमक उठा.

देव दीपावली के अवसर चांदनी रात में आज दीपों की आभा से जगमगाया संगम तट देखते ही बनता था.  भारतीय संस्कृति के आध्यात्मिक समागम के रूप में सदियों से विश्वविख्यात संगम की रेत आज सोमवार की सांझ देश-विदेश से आये दर्शकों के लिये एक विशेष आकर्षण का केन्द्र थी. दीपोत्सव के अनंत उपहारों की भाँति सजी हुई प्रयागराज नगरी में शंखध्वनि के साथ दीपोत्सव का श्रीगणेश हुआ. नगर की सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं के साथ ही साथ स्कूलों-कॉलजों और सरकारी विभागों के कर्मचारी दीप और प्रकाश के इस उत्सव को साकार रूप देने में दिन-रात लगे रहे. और उसका परिणाम ये हुआ कि आज देव-दीपावली के स्मरणीय अवसर पर भांति-भांति की मनोहारी आकृतियों और लाल-गुलाबी अल्पनाओं से बनी रंगोलियाँ और गेंदे-गुलाब की पंखुड़ियों से सजे संदेश और नारे इस पर्व की सुन्दरता पर चार चांद लगा रहे थे.

Parijat Tripathi

Recent Posts

‘मैं धन्य हो गई…’, अमित शाह के हाथों सम्मान पाकर क्या बोलीं भिनेत्री हिमानी शिवपुरी?

अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…

8 minutes ago

गिल-कोहली-रोहित फेल, फिर भी जीत गई टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…

13 minutes ago

अहमदाबाद में अमित शाह की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और साइबर क्राइम पर मंथन

Amit Shah Ahmedabad Meeting: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में गुजरात…

18 minutes ago

1966 का गौ-रक्षा आंदोलन और इंदिरा गांधी का राजनीतिक संकट

1966 के गौ-रक्षा आंदोलन ने इंदिरा गांधी सरकार को बड़ी चुनौती दी थी. संसद के…

25 minutes ago

दीपावली से पहले पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, पढ़ें X पोस्ट में क्या लिखा?

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से उपराष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर उन्हें दीपावली की…

28 minutes ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली गिफ्ट, फडणवीस सरकार के 2 बड़े फैसले; 70 लाख अन्नदाताओं को होगा फायदा

महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने दिवाली पर किसानों को बड़ी सौगात देते हुए एग्रीस्टैक फार्मर…

37 minutes ago