बीजेपी के हल्लाबोल अभियान से पश्चिम बंगाल की सियासत गरमाई, आगजनी और तोड़फोड़

कोलकाता- बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ हल्लाबोल दिया है. माहौल बेहद तनावपूर्ण है और प्रदेश की सड़कों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के गुस्से का लावा फूट पड़ा है.कुल मिलाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ बीजेपी के नबान्न (सचिवालय) अभियान से पश्चिम बंगाल का राजनीतिक माहौल बेहद गर्म हो गया है. अभियान का नेतृत्व शुभेंदु अधिकारी कर रहे हैं. बीजेपी नेता शुभेंद्रु अधिकारी को हुगली ब्रिज के पास पुलिस ने रोक दिया. जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मेदिनीपुर जिले में भयंकर सड़क जाम कर दिया. पुलिस ने शुभेंद्रु अधिकारी समेत सांसद लॉकेट चटर्जी और पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा को हिरासत में ले लिया. जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई. उपद्रवी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर वाटर कैनन और आंसू गोले की बरसात कर दी.

बंगाल को बना दिया नार्थ कोरिया-शुभेंदु अधिकारी

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर बीजेपी नेता शुभेंद्रु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हल्ला बोला. शुभेंद्रु ने ममता पर आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल की जनता ममता के साथ नही हैं इसलिए उन्होने पश्चिम बंगाल को नार्थ कोरिया बना दिया है.. ममता बनर्जी उतर कोरिया की तहर तानाशाही कर रही है. शुभेंदु ने पुलिस पर भी बाधा लगाने  का आरोप लगाया है. शुभेंद्रु ने कहा कि पुलिस सिर्फ सीएम ममता बनर्जी के लिए काम कर रही है. मैं इसके खिलाफ कोलकाता हाईकोर्ट में याचिका दायर करुंगा.

बीजेपी ने 3 तरफ से थी घेराबंदी की प्लानिंग

स्पेशल फोर्स ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोका

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नबान्न की 3 रास्तों से घेराबंदी करने की लिए पहले से योजना बनाई थी. हावड़ा रेलवे स्टेशन से सुकातों मजमूदार, सांतरागाछी से बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी और दिलीप घोष को ने नबान्न पहुंचना था. लेकिन वहां मौजूद तैनात स्पेशल फोर्स ने उनके काफिले को रोक लिया. जिसके बाद वहां पर भयंकर जाम लग गया औऱ भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई है. भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार की औऱ आंसू गैस के गोले छोड़े.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago