टी-20 वर्ल्ड टीम में शामिल होने पर कार्तिक ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

नई दिल्ली– बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस टीम में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को जगह दी गई है. कार्तिक ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम में वापसी की है. वो आरसीबी औऱ इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया के लिए एक बेहतरीन फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं. दिनेश कार्तिक 2007 में टी-20 वर्ल्ड के पहले सीजन में भी टीम के सदस्य थे. तब भारतीय टीम महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टी-20 विश्व कप जीतकर वर्ल्ड चैंपियन बनी थी. कार्तिक को एक बार फिर टी-20 स्कावयड में शामिल किया गया है. वो 15 साल बाद भारत के लिए एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड के मुकाबलों में मैदान पर नजर आएंगे.

कार्तिक का टी-20 इंटरनेशनल करियर 16 साल लंबा

2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू

पहले टी-20 मैच में बने प्लेयर ऑफ द मैच

दिनेश कार्तिक का टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 16 साल लंबा है. उन्होने 2006 में टी-20 क्रिकटे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था. यह भारत का पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच था औऱ कार्तिक के लिए बेहद खास था. इस मैच में कार्तिक ने 31 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी. जिसके लिए उन्हे प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था. कार्तिक ने भारत के लिए अब तक 50 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इन मैचों में उन्होंने 28.19 की औसत से 592 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 139.95 का रहा हैं. एक अर्धशतक के साथ उनका बेस्ट स्कोर 55 रन है.

सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल होने पर दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में वो काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर भारतीय टीम के साथ अपने कुछ बेहतरीन पलों की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा….”सपने सच होते हैं.” उन्होंने  कहा…..देश के लिए खेलना सबसे बड़ा विजन था. मुझे पता है कि वर्ल्ड कप शुरु होने में अब बहुत कम समय बचा है. मैं विश्व कप का हिस्सा बनकर भारत को जीत दिलाने में अपनी पूरी कोशिश करुंगा.

ऑस्ट्रेलिया-अफ्रीका के खिलाफ भी खेलेंगे कार्तिक

भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलनी है. दोनों टीमों के साथ 3-3 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भी दिनेश कार्तिक को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. कार्तिक टी-20 क्रिकेट में तेजी से रन बटोरते हैं और विकेट पर टिक कर खेलते हैं. एशिया कप में भी कार्तिक को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें ज्यादा मौके नही मिले थे. उन्हे सिर्फ 2 मैचों में खेलने का मौका मिला था. जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकारा किया था कि उनसे प्लेइंग इलेवन चुनने में कुछ गलतियां हो गई थी. दिनेश कार्तिक को बाहर बैठाना टीम के लिए गलत साबित हुआ.

 

—आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago