याकूब मेमन की कब्र पर किसने लगाया मार्बल और कैसे लगी लाइटें, महाराष्ट्र में छिड़ा सियासी संग्राम

मुंबई- साल 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट में 257 निर्दोषों की हत्या के दोषी याकूब मेमन को 7 साल पहले फांसी के फंदे पर भले ही लटकाया जा चुका हो, लेकिन उस आतंकी के हमदर्द अभी भी मुंबई में मौजूद हैं. मुंबई में उसकी कब्र को मार्बल से ना केवल सजाया गया बल्कि हरे रंगों की चमकीली लाइटें भी लगवा दी गयी. मामला उजागर होते ही महाराष्ट्र की सियासत बेहद गर्मा गयी है.

बीजेपी का आरोप है कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री रहने के दौरान ऐसा किया गया. महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक राम कदम ने इसकी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर शेयर की है. उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा “आतंकी याकूब मेमन की कब्र को मजार में तब्दील करने का कुकर्म उद्धव ठाकरे की आंखों के सामने हुआ। क्या यही है ठाकरे का मुंबई से प्यार? हजारों लोगों की बमकांड में जान लेने वाला आतंकी याकूब . इतना #पेंग्विनसेना को क्यों भाता है ? बीजेपी नेता ने अपने इस ट्वीट में आगे लिखा कि, “पाकिस्तान के इशारे पर 1993 के बॉम्बे बम धमाकों को अंजाम देने वाले आतंकवादी याकूब मेमन की कब्र उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री  बनते ही मजार में बदल गई. क्या यही है मुंबई के लिए उनका प्यार और देशभक्ति? राम कदम ने कहा कि इसके लिए उद्धव ठाकरे,  शरद पवार, राहुल गांधी को मुंबई की जनता से माफी मांगनी चाहिए.”

सोशल मीडिया पर शेयर हुई याकूब के कब्र की तस्वीरें

मुंबई पुलिस ने कब्र से हटवाई लाइटिंग

मुंबई बम धमाके में 7 साल पहले फांसी के तख्ते पर लटके याकूब मेमन की कब्र मुंबई में मरीन लाइंस स्टेशन के पास बने कब्रिस्तान में है. याकूब मेमन की कब्र को मजार की तरह सजाए जाने पर बीजेपी विधायक राम कदम ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर बड़े सवाल उठा दिए है. राम कदम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर याकूब मेमन की कब्र की सजावट वाली तस्वीरें पोस्ट की. यह सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जाने लगी. जिसके बाद मुंबई पुलिस ने याकूब मेमन की कब्र से ग्रीन लाइटिंग हटवा दी है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

24 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

28 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

2 hours ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago