Categories: नवीनतम

Ayushman Yojana से करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, लाभ पाने के लिए जानें कैसे बनवाएं इसका कार्ड

Ayushman Card Apply: मोदी सरकार की तरफ से जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ( Ayushman Yojana) चलाई जा रही है. आयुष्मान कार्ड के माध्यम से आप सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में उचित मेडिकल इलाज प्राप्त कर सकते हैं. बता दें कि आयुष्मान कार्ड योजना सरकार ने शुरू की है और जिन लोगों के पास पैसे नहीं होते वे इस योजना के द्वारा मुफ्त में इलाज प्राप्त करवा सकते हैं.

इस योजना का लाभ आपको तभी मिलेगा जब आपके पास आयुष्मान कार्ड होगा. इसलिए आप विभागीय पोर्टल पर जाकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं. लेकिन बहुत से लोगों को पता नहीं होता कि वे कैसे अपना कार्ड ऑनलाइन बनवाने हेतु आवेदन दे सकते हैं. तो आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको आयुष्मान कार्ड बनवाने की पूरी प्रक्रिया विस्तृत रूप से बताएंगे.

Ayushman Card Apply

आयुष्मान कार्ड योजना एक ऐसी योजना है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को मेडिकल बीमा उपलब्ध कराती है. दरअसल इस योजना के द्वारा आप बहुत सारी बीमारियों के इलाज किसी सरकारी या फिर प्राइवेट अस्पताल में करवा सकते हैं. यहां आपको हम यह भी बता दें कि अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है तो ऐसे में आपको 5 लाख रुपए तक इलाज बिल्कुल मुफ्त में दिया जाता है. आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो लंबी बीमारियों के इलाज के खर्चे को झेल नहीं पाते. इसलिए आयुष्मान कार्ड बनवाकर आप बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं हासिल कर सकते हैं और जानलेवा और खतरनाक बीमारियों से भी लड़कर स्वस्थ जीवन जी सकते हैं.

आयुष्मान कार्ड के कुछ फायदे

योजना के अंतर्गत आपको देश के बहुत सारे अस्पतालों में बीमारियों का इलाज कराने के लिए कवरेज दिया जाएगा.
जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड होगा इन्हें रोग के इलाज के लिए पैसे खर्च नहीं करने होते.
देश के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में लाभार्थी अपना या अपने परिवार के सदस्य का 5 लाख रुपए तक का मुफ्त में उपचार करवा सकते हैं.
यदि आप किसी अस्पताल में इलाज करवाने के लिए भर्ती हुए हैं तो ऐसे में 15 दिनों तक के खर्चे को कवर किया जाता है.

आयुष्मान कार्ड योजना के लिए कौन कर सकता अप्लाई

  • आवेदक व्यक्ति भारत का स्थाई निवासी हो.
  • व्यक्ति बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आता हो क्योंकि यह योजना आर्थिक रूप से वंचित व्यक्तियों के लिए है.
  • योजना की पात्रता के लिए अनिवार्य है कि पात्र व्यक्ति देश की सामाजिक, आर्थिक और जाति गणना में सम्मिलित हो.
  • ऐसे नागरिक जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत फायदा प्राप्त करते हैं तो इन्हें योजना के लिए आवेदन देने हेतु योग्य माना गया है.

ये भी पढ़ें: कहीं आपके खाने में तो नहीं मिली हैं ये नुकसानदायक चीजें? ये ऐप बचाएगा इस खतरे से

आयुष्मान कार्ड योजना के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • आयुष्मान कार्ड अप्लाई करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए जैसे :-
  • आवेदक का बीपीएल और आधार कार्ड
  • व्यक्ति का निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • उम्मीदवार का जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर और वैलिड ईमेल आईडी
  • एक पासपोर्ट आकार का फोटोग्राफ
  • इसके अलावा भी यदि आपसे कोई और दूसरे दस्तावेज मांगे जाते हैं तो वे भी आपको देने होते हैं

आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले PMJAY की आधिकारिक वेबसाइट www.pmjay.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद वेबसाइट के ऊपरी हिस्से में दिख रहे ‘एम आई एलिजिबल’ विकल्प पर टैप करें.
  • अब आपको आयुष्मान भारत अकाउंट से जुड़े हुए मोबाइल नंबर को दर्ज करके अकाउंट लॉगिन करना होगा.
  • अकाउंट लॉगिन करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें.
  • अपनी पहचान की पुष्टि करने के बाद आपको आयुष्मान भारत कार्ड डाउनलोड करने के लिए एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

20 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

22 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

25 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

57 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago