खेल

पंजाब का ये खूंखार बल्लेबाज बीच IPL लौटा इंग्लैंड, जानें आखिर किस वजह से जाना पड़ा घर

IPL 2024: आईपीएल के इस सीजन में नई उम्मीदों के साथ उतरी पंजाब किंग्स को निराशा हाथ लगी है. उसके लिए ये सीजन अच्छा नहीं गया और वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. अब पंजाब की तरफ से खेल रहे खुंखार बल्लेबाज लियाम लिविंग्सटन चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं. अगले महीने होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले घुटने की चोट से उबरने के लिए वो सोमवार को इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए. इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी है.

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है पंजाब

पंजाब किंग्स की टीम 12 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ आईपीएल की दौड़ से बाहर हो चुकी है.वो 8 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल के अंतिम पायदान पर स्थित है. इसी बीच टीम का एक खुंखार बल्लेबाज लिविंग्सटन अपने घर लौट गए. लिविंग्सटन ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि आईपीएल का एक और साल हो गया, अगले महीने होने वाले विश्वकप के लिए घुटने को ठीक कराना पड़ेगा.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर पंजाब किंग्स के प्रशंसकों को प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा कि “टीम और निजी तौर पर ये सत्र निराशाजनक रहा लेकिन हमेशा कि तरह मैने आईपीएल में हर मिनट खेलने का लुफ्त उठाया”.

बता दें कि लिविंग्सटन इंग्लैंड लौटने के चलते 15 मई को राजस्थान रॉयल्स और 19 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले पंजाब के अंतिम दो मैचों के लिए मौजूद नहीं होंगे. क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार लिविंग्स्टन को चोट गंभीर नहीं है लेकिन इंग्लैंड की टीम मैनेजमेंट ने 22 मई से पाकिस्तान के विरुद्ध शुरू होने वाली घरेलू टी20 सीरीज से पहले उन्हें उपचार के लिए और अधिक टाइम देने का फैसला किया है.

लिविंग्स्टन आईपीएल 2024 में 7 मैचों में सिर्फ 111 बनाए हैं और उन्होंने 3 विकेट निकाले हैं. वहीं आपको बता दें कि IPL में खेल रहे इंग्लैंड के मोईन अली (सीएसके), सैम कुरेन व जॉनी बेयरस्टो(पंजाब किंग्स), जोस बटलर(राजस्थान रॉयल्स), विल जैक्स, रीस टॉपली (आरसीबी) और फिल सॉल्ट(केकेआर) भी इसी सप्ताह इंग्लैंड लौट जाएंगे.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, GT Vs KKR: गुजरात टाइटंस के लिए आज का मुकाबला करो या मरो जैसा, घरेलू मैदान पर केकेआर से होगा सामना

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago