लीगल

26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड व आरोपी तहव्वुर राणा को एक बार फिर अपने परिवार से बातचीत करने की मिली अनुमति

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के एनआईए कोर्ट ने 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड व आरोपी तहव्वुर राणा को एक बार फिर अपने परिवार से बातचीत करने की अनुमति दे दी है.

एनआईए कोर्ट के स्पेशल जज चंदरजीत सिंह ने तहव्वुर राणा को अपने परिवार से बात करने की अनुमति दे दी. तहव्वुर राणा ने अर्जी दाखिल कर कहा था कि वह अपना वकील बदलना चाहते हैं और इस बारे में अपने परिवार से सुझाव चाहते है.

फिलहाल तहव्वुर राणा का कोर्ट में पक्ष दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण के वकील पीयूष सचदेवा कर रहे हैं. मामले की सुनवाई के दौरान एनआईए ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए उसके परिवार से बात करने के अनुरोध का विरोध किया था.

पिछली सुनवाई में एनआईए ने चार्जशीट में खुलासा किया था कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले में कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा ने अहम भूमिका निभाया था. तहव्वुर राणा फिलहाल 13 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में है.

हाल ही में एनआईए और मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा की गई पूछताछ में तहव्वुर राणा ने बताया था कि वह 26/11 आतंकी हमले के वक्त मुंबई में मौजूद था.

ये भी पढ़ें- कन्हैया लाल दर्जी हत्याकांड पर आधारित फिल्म उदयपुर फाइल्स को रिलीज पर रोक लगाने से दिल्ली हाई कोर्ट ने किया इनकार

राणा ने मानी लश्कर से साजिश, कई शहर थे निशाने पर

राणा ने माना है कि वह पाकिस्तान सेना का एजेंट है. उसने बताया कि उसने डेविड कोलमैन हेडली के साथ पाकिस्तान में.लश्कर-ए-तैयबा के कई ट्रेनिंग सेशन किए थे. राणा ने यह भी कहा था कि लश्कर असल में एक जासूसी नेटवर्क की तरह काम करता है.

उसने यह भी स्वीकार किया था कि छत्रपति शिवाजी टर्मिनल जैसे स्थानों का खुद जाकर रेकी की थी. एनआईए ने कोर्ट को बताया था कि राणा के निशाने पर केवल मुंबई शहर ही नहीं थी.

राणा हेडली के साथ मिलकर दिल्ली, जयपुर, अजमेर में भी मुंबई जैसा हमला करना चाहता था. लश्कर-ए- तैयबा के इशारे पर राणा काम कर रहा था. भारत सरकार ने पिछले 17 वर्षों से राणा और उसके साथी डेविड कोलमैन हेडली के प्रत्यपर्ण की कोशिश में लगा था, जो कि 2008 में ही अमेरिका में गिरफ्तार हुआ था.

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

घरवालों को खाने में नींद की गोलियां खिलाकर प्रेमी संग भागी युवती, सदमे से चाचा ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवती परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर अपने प्रेमी…

49 minutes ago

आयरलैंड में छठ महापर्व की अनूठी छटा: नास में BJAI के पांचवें आयोजन में उमड़े 450 से अधिक लोग

आयरलैंड के काउंटी किलडेयर स्थित नास रेसकोर्स में बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ आयरलैंड (BJAI) द्वारा…

2 hours ago

177 करोड़ के टॉरेस ज्वेलरी घोटाले का आरोपी पहुंचा भारत, रोमानिया से प्रत्यर्पित हुआ यूक्रेनी नागरिक; ED करेगी पूछताछ

177 करोड़ रुपये के टॉरेस ज्वेलरी निवेश घोटाले के वांटेड यूक्रेनी आरोपी ओलेक्जेंडर जापिचेंको को…

2 hours ago

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: बोले- आज दुनिया को शांति, स्थिरता और भरोसे की सबसे ज्यादा जरूरत

मनीला में 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने…

2 hours ago

मनीला में क्वाड शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने क्वाड को बताया भारत की भरोसेमंद साझेदारी

मनीला में आयोजित क्वाड लीडर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड को भारत की…

3 hours ago

न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, राउत-वागले को नया हलफनामा दाखिल करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में संजय राउत और निखिल वागले के हलफनामे से असंतुष्टि…

3 hours ago