लाइफस्टाइल

सप्ताह में 3 बार फ्रेंच फ्राइज खाना बढ़ा सकता है डायबिटीज का खतरा, शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Health Tips: अगर आपको आलू खाना पसंद है, तो कोशिश करें कि इसे फ्रेंच फ्राइज की जगह उबालकर, भूनकर या मैश करके खाएं. एक ताजा रिसर्च के अनुसार, हफ्ते में तीन बार फ्रेंच फ्राइज खाने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा 20% तक बढ़ सकता है. यह अध्ययन 30 साल तक 2 लाख से ज्यादा वयस्कों पर किया गया.

उबला और भुना आलू नहीं बढ़ाता खतरा

शोध में पाया गया कि उबले, भुने या मैश किए गए आलू डायबिटीज का जोखिम नहीं बढ़ाते. अगर आलू की जगह साबुत अनाज खाया जाए, तो खतरा और भी कम हो जाता है.

शोध कहां हुआ

यह रिसर्च ब्रिटिश मेडिकल जर्नल (BMJ) में प्रकाशित हुई है. हार्वर्ड टी.एच. चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के प्रोफेसर वाल्टर विलेट के नेतृत्व में यह अध्ययन हुआ. उन्होंने कहा  छोटे-छोटे बदलाव भी हमारे स्वास्थ्य पर बड़ा असर डाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: डेंगू से ठीक होने के बाद भी हो रही है कमजोरी? तो जल्दी रिकवर होने के लिए अपनाएं ये 4 सुपरफूड्स, मिलेगी ताकत

फ्रेंच फ्राइज छोड़ें, हेल्दी विकल्प अपनाएं

प्रो. विलेट के अनुसार, फ्रेंच फ्राइज को डाइट से कम करके और साबुत अनाज जैसे हेल्दी विकल्प लेने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा घटाया जा सकता है.

अध्ययन में क्या निकला?

  • 2 लाख से ज्यादा पुरुष और महिलाएं शामिल है.
  • 30 साल तक डाइट पर नज़र रखी गई
  • इस दौरान 22,299 लोगों को टाइप-2 डायबिटीज हुई.
  • आलू की जगह साबुत अनाज लेने से खतरा 4% कम
  • फ्रेंच फ्राइज की जगह साबुत अनाज लेने से खतरा 19% घटा
  • यहां तक कि रिफाइंड ग्रेन्स भी फ्रेंच फ्राइज से बेहतर साबित हुए

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

घरवालों को खाने में नींद की गोलियां खिलाकर प्रेमी संग भागी युवती, सदमे से चाचा ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवती परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर अपने प्रेमी…

45 minutes ago

आयरलैंड में छठ महापर्व की अनूठी छटा: नास में BJAI के पांचवें आयोजन में उमड़े 450 से अधिक लोग

आयरलैंड के काउंटी किलडेयर स्थित नास रेसकोर्स में बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ आयरलैंड (BJAI) द्वारा…

2 hours ago

177 करोड़ के टॉरेस ज्वेलरी घोटाले का आरोपी पहुंचा भारत, रोमानिया से प्रत्यर्पित हुआ यूक्रेनी नागरिक; ED करेगी पूछताछ

177 करोड़ रुपये के टॉरेस ज्वेलरी निवेश घोटाले के वांटेड यूक्रेनी आरोपी ओलेक्जेंडर जापिचेंको को…

2 hours ago

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: बोले- आज दुनिया को शांति, स्थिरता और भरोसे की सबसे ज्यादा जरूरत

मनीला में 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने…

2 hours ago

मनीला में क्वाड शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने क्वाड को बताया भारत की भरोसेमंद साझेदारी

मनीला में आयोजित क्वाड लीडर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड को भारत की…

3 hours ago

न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, राउत-वागले को नया हलफनामा दाखिल करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में संजय राउत और निखिल वागले के हलफनामे से असंतुष्टि…

3 hours ago