कानून के खिलाफ कोर्ट पहुंचा A23
Online Money Games Ban: भारत में ऑनलाइन गेमिंग का भविष्य अब कानूनी पचड़े में फंस गया है. मोदी सरकार ने कानून बनाकर ऑनलाइन मनी गेम्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. अब इस फैसले को पहली कानूनी चुनौती मिल गई है. ऑनलाइन गेमिंग कंपनी A23 ने इस कानून के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. कंपनी का दावा है कि यह कानून अंसवैधानिक है क्योंकि यह ‘स्किल गेम्स’ (कौशल-आधारित खेलों) को भी अपराध मानता है, जिससे कई कंपनियां रातोंरात बंद हो गई हैं.
देश में कानून बनने के बाद अधिकतर ऑनलाइन मनी गेमिंग (Online Money Games) कराने वाली कंपनियों ने इसी स्वीकार किया है और तत्काल प्रभाव से अपने प्लेटफार्म पर रोक लगा दी है. हालांकि, अब एक कंपनी ने इसे कानूनी चुनौती दी है. यह केवल एक कंपनी की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह एक अरबों के उद्योग के भविष्य पर सवाल है.
भारत में ऑनलाइन गेमिंग कंपनी A23 (Online Money Games A23) ने कर्नाटक हाई कोर्ट में सरकार के नए कानून को चुनौती दी है. यह कानून ऑनलाइन पैसे वाले गेम्स पर प्रतिबंध लगाता है. A23 का कहना है कि यह कानून ऑनलाइन गेमिंग उद्योग के भविष्य पर सवाल खड़े करता है और कौशल वाले गेम्स को भी अवैध बना देता है. कंपनी ने कानून को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की है.
ये भी पढ़ें: ये आपके लिए अलर्ट है..! संभल में बचे नाम मात्र के हिंदू, कमेटी ने CM योगी को सौंपी रिपोर्ट
नए कानून के तहत ऑनलाइन पैसे वाले गेम्स पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. हालांकि, ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेम्स को बढ़ावा देने का प्रावधान है. सरकार का कहना है कि यह कानून ऑनलाइन गेमिंग में बढ़ती लत, मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए जरूरी है.
ज्यादातर ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों (Online Money Games)ने इस कानून को चुनौती नहीं दी. ड्रीम11 और गेम्सक्राफ्ट जैसी कंपनियों ने कहा है कि वे सरकार के फैसले का सम्मान करते हैं और नए कानून के तहत काम करने के लिए तैयार हैं. हालांकि, A23 इसके खिलाफ कोर्ट पहुंच गई है. उसने अपनी फाइलिंग में कहा कि नया कानून कौशल वाले गेम्स जैसे रम्मी और पोकर पर लागू होने पर इसे असंवैधानिक घोषित किया जाना चाहिए. कंपनी का कहना है कि यह कानून ऑनलाइन गेमिंग उद्योग को बंद करने जैसा होगा.
IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…
CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…
राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…
Lucknow News: लखनऊ में 28 वर्षीय कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत से हड़कंप…
भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी का रिएक्शन सामने आया…
NEET UG Age Limit: नीट यूजी में बिना किसी उम्र सीमा के 70 साल तक…