लीगल

दिल्ली हाई कोर्ट से अभिनेता आर. माधवन को फिलहाल राहत

दिल्ली हाई कोर्ट से अभिनेता आर. माधवन (Actor R. Madhavan) को फिलहाल राहत मिल गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अभिनेता आर माधवन की अनुमति के बिना उनके नाम, फोटो और व्यक्तित्व से जुड़े कंटेंट हटाने और उनका व्यवसायिक इस्तेमाल नहीं करने का आदेश दिया है.

अश्लील सामग्री हटाने का आदेश

जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने आर माधवन के एआई और डीपफेक से बने फर्जी कंटेंट और अश्लील सामग्री हटाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने यह स्पष्ट किया है कि अभिनेता की तस्वीर या शक्ल-सूरत का इस्तेमाल कर किसी भी तरह का कमर्शियल सामान बेचना प्रतिबंधित रहेगा.

कोर्ट इस मामले में विस्तृत आदेश पारित करेगा. माधवन की ओर से पेश वकील स्वाति सुकुमार ने दिल्ली हाई कोर्ट में दलील दी कि प्रतिवादियों में से एक ने, फिल्म केसरी चैप्टर 2 का फर्जी ट्रेलर बनाया. उन्होंने दावा किया गया कि फिल्म जल्दी आएगी और इसमें माधवन के डीपफेक से बने फर्जी कंटेंट और अश्लील सामग्री का भी इस्तेमाल किया गया था.

आपत्तिजनक सामग्री के खिलाफ किया संपर्क

उन्होंने कहा कि अभिनेता (R. Madhavan) ने मुकदमा दायर करने से पहले ही आपत्तिजनक सामग्री के खिलाफ सोशल मीडिया मंच से संपर्क किया था. इसे अदालत के समक्ष प्रतिवेदित किया गया क्योंकि न्यायाधीश ने हाल ही में यह राय व्यक्त की है कि आपत्तिजनक ऑनलाइन सामग्री को तत्काल हटाने की मांग करने वाले व्यक्तियों को सीधे न्यायिक निषेधाज्ञा का अनुरोध करने से पहले सोशल मीडिया मंच से संपर्क करना चाहिए. भारत में इन अधिकारों को मुख्य रूप से संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत निजता के अधिकार के हिस्से के रूप में देखा जाता है.

ये भी पढ़ें: अरावली को लेकर पर्यावरण कार्यकर्ता एवं वकील हितेंद्र गांधी ने सीजेआई सूर्यकांत को लिखा पत्र, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार की मांग

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago