लीगल

उदय भानु चिब को मिली जमानत, लेकिन फंसा पेंच; वेरिफिकेशन के बाद ही जेल से बाहर आएंगे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष

एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की परेशानी कम होने का नाम नही ले रहा है. देर रात को मिली जमानत के बाद उदय भान चिब को जेल बाहर बाहर आने की उम्मीद पर पटियाला हाउस कोर्ट ने पानी फेर दिया है. कोर्ट ने चिब को जेल भेज दिया है.

पटियाला हाउस कोर्ट के डियूटी मजिस्ट्रेट ने भानु को 50 हजार रुपए की निजी मुचलके पर जमानत देते हुए दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच द्वारा 7 दिन की पुलिस रिमांड बढ़ाए जाने की मांग को खारिज कर दिया था. लेकिन बाद में कोर्ट ने जमानत के लिए दिए गए दस्तावेज और जमानती के वेरिफिकेशन का आदेश दिया था. कोर्ट कल वेरिफिकेशन के बाद रिहाई का आदेश जारी कर सकता है. कोर्ट ने भानु को जमानत देते.समय पासपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को सरेंडर करने का आदेश दिया था.

टी-शर्ट और अन्य सबूत बरामद

भानु की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने 4 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया था, जिसकी अवधि खत्म होने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट के डियूटी मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया गया था. पुलिस का आरोप है कि उदय भानु साजिश में शामिल हैं. उसने कार्यकर्ताओं को लॉजिस्टिक स्पोर्ट मुहैया कराया है. देश के अलग-अलग जगहों के लोग शामिल है.

दिल्ली पुलिस ने कहा था कि हमें आरोपियों से टी-शर्ट भी मिले है. इसके अलावे कई अहम सबूत मिले है. वही उदय भानु चिब के वकील ने रिमांड का विरोध करते हुए कहा था कि इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष है. वह मौके पर मौजूद नहीं है. वह किसी से भी बात-चीत या निर्देश भी नही दिया. दिल्ली पुलिस ने भानु को मास्टरमाइंड बताया था.

जांच में सहयोग का दावा

पुलिस ने कहा था जब इन लोगों ने मंडपम में एंट्री की थी, वो इन लोगों के निर्देश पर गए थे. इन लोगों को मामले की पूरी जानकारी थी. उदयभानु के वकील ने कहा था देश में प्रदर्शन करना नेशनल सेम कैसे है. दिल्ली पुलिस मामले को जानबूझकर बड़ा कर रही है. उन्होंने कहा था कि दिल्ली में लोगों की हत्या हो रही है, और दिल्ली पुलिस टी शर्ट खोज रही है. उन्होंने कहा कि भानु ने हमेशा जांच में सहयोग किया, जब भी बुलाया गया जांच के लिए मौजूद रहा. ऐसे में गिरफ्तारी की क्या जरूरत थी. सिर्फ टी शर्ट को बरामद करने के लिए कस्टडी चाहिए ये हास्यास्पद दलील है. उन्होंने कहा था कि एक रास्ता खुल जाएगा, रोज एक पदाधिकारी को गिरफ्तार कर पेश किया जाएगा. इसलिए कोर्ट कस्टडी न दे.

उन्होंने कहा था कि सात-आठ टी शर्ट प्रदर्शन कारियों से बरामद किया गया है, अब पुलिस को पूरी फैक्ट की जांच करनी है. टी शर्ट कोई कही भी छुपा सकता है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस मामले में जब हमने उदय भानु से साजिश के बारे में पूछा तो उन्होंने सीधा जवाब नही दिया है.

दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा कि यह कार्यकर्ता मंडपम के अंदर जाते हैं, नारे बाजी करते है.

ये भी पढ़ें: इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

6 hours ago