Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

AI Summit protest

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब सहित 18 लोगों के खिलाफ 5000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. पुलिस ने इसे सरकार को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश बताया है.

AI summit protest case मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के नेता मनीष शर्मा को पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिली. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को गिरफ्तारी से पहले 7 दिन का नोटिस देने को कहा.

पटियाला हाउस कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च तय की है और सह-आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर भी उसी दिन सुनवाई होगी...

एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में फंसे भूदेव शर्मा और दिव्यांश गिरधर को पटियाला हाउस कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने उन्हें 6 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानिए पुलिस ने जमानत का विरोध क्यों किया और मामले की अगली सुनवाई में क्या हो सकता है.

एआई समिट के दौरान शर्टलेस प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानू चिब और 9 अन्य कार्यकर्ताओं को कोर्ट से रिहाई मिल गई है. दिल्ली हाई कोर्ट ने सेशन कोर्ट के आदेश को खारिज करते हुए इन्हें जमानत दी.

एआई समिट के दौरान हुए चर्चित 'शर्टलेस प्रदर्शन' मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने प्रदर्शन में शामिल 9 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सशर्त जमानत दे दी है, जबकि मुख्य आरोपी सिद्धार्थ अवधूत की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

पटियाला हाउस कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में मिली जमानत पर अंतरिम रोक लगा दी है.

एआई समिट के दौरान कथित शर्टलेस प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार उदय भानु चिब को देर रात जमानत मिलने के बावजूद तुरंत रिहाई नहीं मिल पाया.

एआई समिट शर्टलेस प्रदर्शन मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिल गई है. कोर्ट ने पुलिस की 7 दिन की रिमांड मांग को खारिज करते हुए 50 हजार के निजी मुचलके पर रिहाई का आदेश दिया.

एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार अरबाज, सौरव, सिद्धार्थ, राजा गुर्जर और अजय कुमार को पटियाला हाउस कोर्ट ने 3 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है.