लीगल

अजमेर शरीफ दरगाह ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुण-दोष के आधार पर फैसला लेंने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने 2007 के अजमेर शरीफ दरगाह ब्लास्ट मामले (Ajmer Sharif dargah blast case) में एक अंतरिम आदेश पारित किया है. कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में राजस्थान हाई कोर्ट से कहा है कि वह पीड़ित द्वारा दायर अपीलों पर देरी को नजरअंदाज करते हुए मामले को गुण-दोष के आधार पर फैसला करने को कहा है.

व्यापक हित पर भी करें विचार

जस्टिस एम. एम सुंदरेश और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने यह अंतरिम निर्देश अजमेर शरीफ दरगाह के खादिम और मामले की शिकायतकर्ता  सैयद सरवर चिश्ती की ओर से दायर अपील पर सुनवाई के बाद दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हाई कोर्ट अर्जी दायर किए जाने के बाद नए सिरे से सुनवाई कर इसका निपटारा करे. कोर्ट ने यह भी कहा कि मामले की संवेदनशीलता और पीड़ित के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए हाई कोर्ट को अपीलों पर केवल तकनीकी आधार पर नहीं बल्कि न्याय के व्यापक हित पर विचार करना चाहिए.

देरी को माफ नहीं किया जा सकता: SC

राजस्थान हाई कोर्ट ने वर्ष 2022 में इन अपीलों को खारिज कर दिया था. हाई कोर्ट का कहना था कि अपील दाखिल करने में 90 दिनों से अधिक की देरी हुई है और एनआईए अधिनियम 2008 की धारा 21(5) के तहत इस देरी को माफ नहीं किया जा सकता है, भले ही मामला पांच साल तक लंबित रहा हो. जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की गई थी. जिसपर सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह आदेश दिया है. 11 अक्टूबर 2007 को रमजान के दौरान इफ्तार पार्टी के तुरंत बाद विस्फोटक हो गया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे. इस मामले में लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद कुछ आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया था.

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचाने की कोशिश

अभियोजन पक्ष के मुताबिक आरोपी ने दरगाह (Ajmer Sharif dargah) को निशाना बनाकर मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचाने की कोशिश की. एनआईए ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था, लेकिन मामले की सुनवाई के दौरान कई गवाह अपने पूर्व में दिए गए बयानों से मुकर गए, जिससे अभियोजन पक्ष कमजोर पड़ गया.

ये भी पढें: जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के मामले में कांग्रेस नेता अलका लांबा के खिलाफ आरोप तय

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

11 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

25 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

30 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

31 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

42 minutes ago