आप विधायक अमानतुल्लाह ख़ान को दिल्ली के राऊज एवेन्यु कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने अमानतुल्लाह को 25 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी राशि के जमानती पर अग्रिम जमानत दे दिया है. कोर्ट ने अमानतुल्लाह को जांच में सहयोग करने को कहा है. कोर्ट ने कहा कि वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे और कोर्ट के बिना अनुमति के देश छोड़कर नहीं जाएंगे. दिल्ली पुलिस ने 10 फरवरी को जामिया नगर इलाके में सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने के आरोप में अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इसी मामले में उनको अग्रिम जमानत दी गई है.
पिछली सुनवाई के दौरान अमानतुल्लाह की ओर से पेश वकील ने कहा था कि मुझे सॉफ्ट टारगेट बनाया गया है. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा था कि क्या हमारे पास सीसीटीवी फुटेज है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह से पूछताछ से संबंधित सीसीटीवी फुटेज कोर्ट को दिया. अमानतुल्लाह खान व उनके समर्थकों के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने, दंगा भड़काने और सरकारी काम में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. अमानतुल्लाह खान का कहना है कि वे कहीं नहीं गए है और अपने विधानसभा में ही मौजूद है. उनका कहना है कि उन्हें झूठे केस में फंसाया जा रहा है. इस बाबत उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को एक ईमेल भेजा है. इसमें दावा किया गया है कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों में है. वहां से कही फरार नही हुए है.
पुलिस का कहना है कि क्राइम ब्रांच की टीम एक अपराधी को पकड़ने गई थी. उसी दौरान अमानतुल्लाह खान ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर अपराधी को वहां से भगा दिया. इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अमानतुल्लाह खान पर दर्ज की गई एफआईआर में धारा 221, 132 और 121 (1) सहित संबंधित बीएनएस धाराओं के हवाला दिया गया है. पुलिस का कहना है कि क्राइम ब्रांच की टीम शाहबाज खान को गिरफ्तार करने के लिए ऑपरेशन चला रही थी, जिसपर हत्या के प्रयास का आरोप था और वह घोषित अपराधी भी था. जब अमानतुल्लाह खान ने मामले में हस्तक्षेप किया, तो पुलिस अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया, लेकिन उसके बाद अमानतुल्लाह और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई. इसी बीच मौका पाकर भागने में सफल रहा. क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि जामिया नगर में 2018 में हत्या के प्रयास के.मामले में भगोड़ा घोषित अपराधी शाहबाज जामिया नगर में मौजूद है. जिसे पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी…
धनतेरस के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सभी देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम…
Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…