Pakistani children studying lies
भारत और पाकिस्तान के बीच के रिश्ते जगजाहिर हैं. पाकिस्तान दिखावे के लिए भले ही दोस्ती का हाथ बढ़ाए, लेकिन जब भी मौका मिलता है, वह पीठ में छुरा घोंपने से नहीं चूकता. भारत भी उसकी हर चाल को भली-भांति समझता है और इसी वजह से पाकिस्तान और पाकिस्तानियों से दूरी बनाकर रखना पसंद करता है. कभी एक देश रहे ये दोनों पड़ोसी आज ऐसे दुश्मन बन चुके हैं कि क्रिकेट मैच तक में एक-दूसरे को हराने की जिद इज्जत का सवाल बन जाती है.
रविवार को हुए भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. हार के बाद पाकिस्तानी जनता अपनी टीम पर भड़की हुई है, लेकिन वे भी अपने खिलाड़ियों की असलियत को बखूबी समझते हैं. इस बीच, सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी युवक ने अपनी स्कूल की किताब से ऐसी बात साझा की, जिसे देखकर हर किसी की हंसी छूट गई.
वायरल वीडियो में पाकिस्तान के एक युवक ने 12वीं कक्षा की पाकिस्तान स्टडीज किताब का एक पन्ना दिखाया, जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बारे में जानकारी दी गई थी. किताब में लिखा था कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक है. इसे पढ़ते ही खुद वीडियो बनाने वाला युवक भी हैरान रह गया.
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, “पाकिस्तान में 12वीं के बच्चों को काल्पनिक कहानियां पढ़ाई जाती हैं.” वहीं, एक अन्य ने मजाक उड़ाते हुए कहा, “इसी किताब में पाकिस्तानी आर्मी को भी दुनिया की सबसे ताकतवर सेना बताया गया होगा!”
सबसे दिलचस्प बात यह रही कि इस वीडियो पर जितने भारतीय मजे ले रहे थे, उससे ज्यादा पाकिस्तानियों ने खुद अपनी सरकार और शिक्षा प्रणाली की खिल्ली उड़ाई. कई लोगों ने कहा कि पाकिस्तान में 1992 के बाद से शायद ही सिलेबस अपडेट किया गया हो, इसलिए वहां के बच्चे आज भी पुराने जमाने की बातें पढ़ने को मजबूर हैं.
ये भी पढ़ें: टाइम ट्रैवल सच में संभव है? मिस्र में 1923 की खोज ने जब सबको चौंका दिया…जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ था
-भारत एक्सप्रेस
Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी…
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…
UPSC Mains Result 2026: UPSC Mains Result 2026 जारी हो गया है. मुख्य परीक्षा में…
Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी…
धनतेरस के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…