लीगल

मशहूर अभिनेता प्रकाश राज की बढ़ीं मुश्किलें: बेंगलुरू कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

बेंगलुरू की एक अदालत ने अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है, क्योंकि उनके पास कई राज्यों के मतदाता पहचान पत्र (Voter ID Card) हैं. उनके खिलाफ वर्ष 2019 में वकील दिलीप कुमार ने हलासुरु गेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता का कहना है कि अभिनेता प्रकाश राज के पास चार राज्यों के मतदाता पहचान पत्र हैं, जिनमें कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं.

दो बार समन के बाद भी नहीं हुए पेश; 25 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

इससे पहले 48वीं एसीजेएम (अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) अदालत ने अभिनेता को दो बार समन जारी कर पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन प्रकाश राज दोनों बार अदालत में पेश नहीं हुए. इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है, जिसके चलते अब उनकी गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है. कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 25 जुलाई को करेगा.

शिकायतकर्ता ने चुनाव आयोग से लेकर कोर्ट तक की दौड़ लगाई

शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी शिकायत पर शुरुआत में पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर और चुनाव आयोग से भी संपर्क किया. लेकिन उसके बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तब जाकर शिकायतकर्ता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह कड़ा कदम उठाया है. शिकायतकर्ता का सीधा आरोप है कि प्रकाश राज ने कई राज्यों के मतदाता पहचान पत्र रखकर चुनावी नियमों का घोर उल्लंघन किया है.

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में दीया जलाने पर क्यों मचा है बवाल? मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार

क्या कहता है चुनाव आयोग का नियम?

चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, कोई भी भारतीय नागरिक देश में केवल एक ही स्थान पर मतदाता के रूप में पंजीकृत हो सकता है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रकाश राज ने जानबूझकर एक से अधिक स्थानों पर मतदाता पहचान पत्र बनवाकर देश के इन चुनावी नियमों और कानूनों का उल्लंघन किया है.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

33 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago