लीगल

बंगाल चुनाव में बड़ा गड़बड़झाला! ड्यूटी में लगे अधिकारियों का नाम ही वोटर लिस्ट से गायब

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों के वोटिंग अधिकार को लेकर मामला उठाया गया. कोर्ट ने ट्रिब्यूनल को जांच के निर्देश दिए और कहा कि जिनकी अपील समय पर मंजूर होगी, वे ही मतदान कर सकेंगे. चुनाव आयोग को सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

अधिकारियों का नाम एसआईआर सूची में नहीं

पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव हो रहा है. इसी बीच चुनाव डियूटी में तैनात अधिकारियों को वोट देने को लेकर सीजेआई के समक्ष मेंशन किया गया. वरिष्ठ वकील शमशाद ने मेंशन कर कहा कि चुनाव डियूटी में तैनात अधिकारियों का नाम पश्चिम बंगाल की एसआईआर सूची में नहीं है.

चुनाव कराने वाले लोग वोट नहीं दे सकते

65 याचिकाकर्ता चुनाव डियूटी में तैनात है. उनके डियूटी आदेशों में ईपीआईसी नंबर लिखे हुए है. अब वो नंबर हटा दिया गया है. उन्होंने कहा कि अब चुनाव कराने वाले लोग वोट नहीं दे सकते. यह स्पष्ट रूप से मनमाना है. कई लोगों ने कारण नहीं बताए है.

अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल कर बड़ा आदेश

कोर्ट ने याचिकाकर्ता को ट्रिब्यूनल जाने का निर्देश दिया है. साथ कोर्ट कोर्ट ने ट्रिब्यूनल से मामले की जांच करने को कहा है. जस्टिस बागची ने कहा कि ट्रिब्यूनल द्वारा उचित आदेश पारित किए जाएंगे. इस चुनाव में हां, शायद वे वोट न दे पाएं. मतदाता सूची में बने रहने का अधिक महत्वपूर्ण अधिकार सुरक्षित रखा जाएगा.

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल करते हुए बड़ा आदेश दिया था.

27 अप्रैल तक फैसला कर दिया जाएगा

सुप्रीम कोर्ट ने अपने लिखित आदेश में स्पष्ट किया था कि पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए, जिन व्यक्तियों की अपील पर 19 स्पेशल अपीलेट ट्रिब्यूनल 21 अप्रैल तक फैसला दे देंगे. वही अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. इसी तरह जिनकी अपील पर अपीलेट ट्रिब्यूनल द्वारा 27 अप्रैल तक फैसला कर दिया जाएगा.

वे 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को ऐसे लोगों के लिए सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी करने का निर्देश दिया था. अपीलेट ट्रिब्यूनल 23 अप्रैल तक जिन लोगों के अपील पर फैसला कर ले, उनके नाम की एक सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी करें.

दूसरे चरण में मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे

इस लिस्ट में जिन लोगों का नाम होगा वही अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसी तरह 27 अप्रैल तक फैसला होने वालों के नाम भी सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी किया जाए. इस लिस्ट में जिन लोगों के नाम को शामिल किया जाएगा, वही 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के होने वाले मतदान के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

यह भी पढ़े: शीना बोरा हत्याकांड मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका!

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

संभल हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द की, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…

2 minutes ago

RBI रेपो रेट से लेकर फ्रिज-एसी और ITR तक…जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?

October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…

15 minutes ago

बिस्तर से निकला नोटों का ढेर, अलमारी में कुबेर का खजाना! बिहार में ADM-सब रजिस्ट्रार कपल के घर रेड

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…

23 minutes ago

किराए के मकान में चल रहा था नकली नोटो का खेल! जम्मू से बरामद हुई फेक करेंसी, तीन गिरफ्तार

Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…

27 minutes ago

जीवन को बदल देने वाले महामंत्र: गीता के 10 सूत्र जो रोजमर्रा की जिंदगी आसान बना सकते हैं

Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…

30 minutes ago

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

43 minutes ago