Bharat Express DD Free Dish

delhi Rouse Avenue Court

Money Laundering Case: गुरुग्राम के शिकोहपुर लैंड स्कैम मामले में ईडी ने दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में डीएलएफ की भूमिका पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है. जांच पूरी करने के लिए ईडी ने अदालत से तीन हफ्ते की मोहलत मांगी है.

Rouse Avenue Court: 5000 करोड़ रुपये के नकली दवा रैकेट मामले में जांच प्रभावित करने के लिए 3 करोड़ की रिश्वत के आरोपी IPS अधिकारी दीपक गहलावत को कोर्ट ने 1 दिन की CBI रिमांड पर भेजा. सीबीआई ने छापेमारी में कई डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज जब्त किए हैं.

Money Laundering Case: रिलायंस टेलीकॉम के पूर्व निदेशक गौतम बी. दोषी को एसबीआई से जुड़े 114.98 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड मामले में ईडी की 5 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद 1 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जिसके बाद ईडी इस मामले की जांच कर रही.

Parvesh Verma Defamation Case: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मामले में बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा को दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है. कोर्ट ने वर्मा को बयान दर्ज कराने के लिए 4 जुलाई तक का समय दिया है.

Celebratory Firing Case: राऊज एवेन्यु कोर्ट ने साल 2018 में नए साल की पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में डॉक्टर की मौत के मामले में बिहार से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दोषी ठहराया है. उनकी सजा पर बहस 3 जुलाई को जारी रहेगी, जहां उनके वकील रिहा करने की मांग की है.

Raj Avenue Court Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में घिरे आर्म्स डीलर संजय भंडारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसकी कुछ संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने शेष संपत्तियों के भाग्य का फैसला करने के लिए 18 जुलाई की तारीख तय की है.

6 जून 2025 को नई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में JAS इंफ्रास्ट्रक्चर कैपिटल प्रा. लि. और निदेशक मनोज कुमार जायसवाल को दोषी ठहराया.

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की ओर से दायर नियमित जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट 18 अक्टूबर को फैसला सुनायेगा.

आरोप है कि जेल अधिकारियों ने 3 अगस्त, 2021 को अंकित गुर्जर की बेरहमी से पिटाई की थी और उसे कोई चिकित्सकीय सहायता नहीं दी जिससे जेल परिसर में उसकी मौत हो गई. यह भी आरोप लगाया गया था कि आरोपी मृतक के परिजनों से पैसे ऐंठने के लिए उसे परेशान कर रहे थे.