लीगल

कोर्ट ने भाजपा के पूर्व विधायक नील दमन खत्री को दंगा करने और लोक सेवकों पर हमला करने का दोषी ठहराया

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने भाजपा के पूर्व विधायक नील दमन खत्री और उनके सहयोगी को दंगा करने एवं लोक सेवकों पर हमला करने का दोषी ठहराया है. आरोप के अनुसार उनके नेतृत्व में एक भीड़ ने नरेला इलाके में अतिक्रमण रोधी टीम पर पथराव किया था. राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने कहा कि दंगाई भीड़ को सरकारी अधिकारियों की पहचान और उद्देश्य का पता था.

उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक खत्री को गवाहों ने भीड़ का नेतृत्व करने वाले के रूप में या उसके साथ चलने वाले के रूप में पहचाना है. वे उस समय एक नेता की भूमिका में भी थे. उन्हें महज एक आम तमाशबीन या भागीदार के रूप में नहीं देखा जा सकता है. इस दशा में आरोपी नील दमन खत्री एवं जोगिंदर दहिया को आईपीसी की धारा 143 (अवैध सभा का सदस्य होने), 147 (दंगा करने), 149 (अवैध सभा करने), 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या बल का प्रयोग करने) तथा 149 के तहत दोषी ठहराया जाता है.

न्यायाधीश ने इसके साथ ही आरोपी राज कुमार, सुरेन्द्र, प्रवीण और भीम सेन को यह कहते हुए बरी कर दिया कि यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि वे गैरकानूनी सभा के सदस्य थे या उन्होंने पुलिस अधिकारियों को चोट पहुंचाई थी. यह मामला खत्री, दहिया और चार अन्य के खिलाफ था. उन सबों पर 14 नवंबर 2014 को अतिक्रमण रोधी अभियान चला रहे सरकारी अधिकारियों के खिलाफ लगभग 250 लोगों की भीड़ का नेतृत्व करने का आरोप था.

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जनवरी को करेंगे ‘ग्रामीण भारत महोत्सव 2025’ का उद्घाटन

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago