युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह
Rohit Kumar Singh’s Youth Chetna: उत्तर प्रदेश में बलिया के मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना संगठन द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह आयोजित किया गया. इस समारोह में 10,000 से अधिक लोग जुटे. मुख्य आयोजक युवा चेतना संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह थे.
इस समारोह का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद नीरज शेखर ने किया. नीरज शेखर ने युवा चेतना संगठन की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना के जागरण के लिए अद्भुत काम कर रहा है.
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने समारोह में कहा कि उनका संगठन बलिया से लेकर दिल्ली तक प्रगति के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है. उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि आजकल विपक्ष मुद्दाविहीन राजनीति कर रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में भारत की बढ़ती ताकत का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है.
समारोह में आए सभी लोगों के लिए दही, चूड़ा, गुड़ और सब्जी का विशेष इंतजाम किया गया था, जिससे सभी उपस्थित लोग आनंदित हुए. हजारों लोगों ने यह भोजन-प्रसाद पाया.
यह भी पढ़िए: युवा चेतना की सराहनीय पहल — बलिया के गांवों में हजारों जरूरतमंद लोगों को वितरित किए गए कंबल, देखें तस्वीरें
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…