लीगल

BPSC 70th PT परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, SP-DM पर भी कार्रवाई की मांग

बीपीएससी प्री परीक्षा (BPSC 70th PT) रद्द करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिका दायर की गई है. याचिका में मांग की गई है कि बीपीएससी प्री परीक्षा को रद्द किया जाए. क्योंकि इसमें काफी धांधली हुई थी.

SP-DM पर हो कार्रवाई

याचिका में पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में सीबीआई से कराए जाने की मांग की गई हैं. याचिका में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार जिले के SP-DM के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई हैं. याचिकाकर्ता के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री से इस मामले पर जल्द सुनवाई करने का आग्रह किया गया है. सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने 7 जनवरी को सुनवाई के लिए इस याचिका को उचित पीठ के समक्ष सूचिबद्ध करने का भरोसा दिया है.

13 दिसंबर को बिहार में 912 केंद्रों पर बीपीएससी प्री परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन पटना के परीक्षा केंद्र पर पेपर बाटने में देरी के आरोप को लेकर हंगामा हो गया. इस बीच परीक्षा केंद्र पर मौजूद निरीक्षक राम इकबाल सिंह का दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई, जिसके बाद बवाल हो गया.

छात्रों ने अधिकारियों को दिए सबूत

पेपर बाटने में हुई देरी से संबंधित मिले सबूत के बाद बीपीएससी ने पटना के केंद्र पर फिर से परीक्षा कराने का आदेश दिया. जिसके बाद पटना के 22 केंद्रों पर शनिवार को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई. लेकिन विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र सभी केंद्रों पर परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी छात्रों का दावा है कि उन्होंने अधिकारियों को सबूत मुहैया कराए हैं कि कदाचार व्यापक रूप से हुआ था और यह केवल बापू परीक्षा केंद्र तक ही सीमित नहीं है.

लेकिन बिहार लोक सेवा आयोग ने छात्रों के इन दावों को खारिज कर दिया है. दूसरी ओर पटना में बीपीएससी छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है. जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी छात्रों के समर्थन में उनके साथ अनशन पर बैठे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

7 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

7 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

14 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

32 minutes ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

37 minutes ago

‘स्ट्रीट फाइटर’ के इवेंट में विद्युत ने किया हैरान करने वाला कारनामा, 15 मिनट रोकी सांस

विद्युत जामवाल ने स्ट्रीट फाइटर इवेंट में 15 मिनट तक सांस रोककर और 20 मिनट…

40 minutes ago