अदालत ने उसके आदेश के बावजूद पिता से वसीयत में मिले जमीन का भाई-बहन के नाम पंजीकृत नहीं करने के मामले में कापसहेड़ा के सब रजिस्ट्रार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. द्वारका कोर्ट के सिविल जज निशांत बांगड़ ने इसको लेकर सब रजिस्ट्रार से 4 अप्रैल को पेश होकर इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देने को कहा है.
अदालत ने सब रजिस्ट्रार से कहा है कि क्यों न इस मामले को अदालती आदेश का अवहेलना माना जाए और उसके जुर्म में उनके ऑफिस को जब्त करने का या उन्हें जेल में भेजने का आदेश दिया जाए.
मामले के अनुसार दीनपुर गांव, नजफगढ़ की एक संपत्ति के मालिक एसपी स्वामी ने अपने दो बच्चों पुत्री विद्या लक्ष्मी व पुत्र प्रदीप नायर के नाम अपनी जमीन को रजिस्र्टड करवाने के लिए सब-रजिस्ट्रार के समक्ष एक रिलीज डीड पेश की थी. लेकिन सब रजिस्ट्रार ने उस रिलीज़ डीड को रजिस्र्टड करने से इनकार कर दिया. तब दोनों ने अपने अधिवक्ता उमेश यादव के माध्यम से अदालत का रूख किया.
सिविल जज ने कहा कि सब रजिस्ट्रार को बिना किसी एतराज के दस्तावेज को रजिस्र्टड करना चाहिए. उसे इसपर एतराज करने का कोई हक नहीं है. उन्होंने फिर सब रजिस्ट्रार से इस दस्तावेज को तुरंत रजिस्टर करने का आदेश दिया था. दो महीने बीत जाने के बाद भी सब रजिस्ट्रार ने डीड को रजिस्ट्रर नहीं किया तो वे दोनों उत्तराधिकारी फिर से अदालत चले गए और आवेदन दाखिल किया.
जज ने फिर कापसहेड़ा के सब रजिस्ट्रार को कोर्ट नोटिस जारी कर आदेश दिया कि आगामी तारीख 4 अप्रैल 2025 को स्वयं कोर्ट में हाजिर हो कर बताए कि कोर्ट आदेश का पालन न करने पर क्यों न उसे जेल भेज दिया जाए व उस के कार्यालय के सामान को जब्त कर दिया जाए.
ये भी पढ़ें: IRCTC Scam Case: लालू-राबड़ी और तेजस्वी यादव ने भ्रष्टाचार मामले में कोर्ट से किया बरी करने का अनुरोध
-भारत एक्सप्रेस
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…