लीगल

सेवा के दौरान हुई बीमारी मानी जाएगी सैन्य सेवा से जुड़ी: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट ने सशस्त्र बलों के जवानों और अधिकारियों के मामले में एक बड़ा फैसला दिया है. कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया है कि अगर कोई सैनिक या सेना के अधिकारी भर्ती के समय पूरी तरह से स्वस्थ्य है और सेवा के दौरान कोई बीमारी हो जारी है कि उस बीमारी को सैन्य सेवा से जुड़ा हुआ माना जाएगा.

यह आदेश सी हरिशंकर और जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला की पीठ ने मामले में सुनवाई के बाद दिया है.

साबित करें कि बीमारी ड्यूटी के कारण हुई

कोर्ट ने कहा कि ऐसी स्थिति में जवान या अधिकारी पर यह जिम्मेदारी नहीं होगी कि वह साबित करें कि बीमारी ड्यूटी के कारण हुई है, बल्कि यह दायित्व सरकार या नियोक्ता का होगा कि ठोस कारणों के साथ दिखाए कि बीमारी का सेना की सेवा से कोई संबंध नही है.

बता दें कि यह मामला वायुसेना के एक पूर्व वारंट ऑफिसर से जुड़ा हुआ है. जिन्होंने लगभग 38 साल तक देश की सेवा की. भर्ती के समय उन्होंने मेडिकल डिक्लरेशन दिया था और पूरी तरह से स्वस्थ पाए गए थे. लेकिन सेवा के दौरान उन्हें प्राइमरी हाइपरटेंशन की बीमारी हो गई. मेडिकल बोर्ड ने उनकी अक्षमता 30 फीसदी आंकी, लेकिन पेंशन देने से इनकार कर दिया.

डिसेबिलिटीज पेंशन देने का दिया आदेश

बोर्ड का कहना था कि बीमारी पीस स्टेशन पर हुई और इसका सेना की सेवा से कोई संबंध नहीं है. जिसके पूर्व वारंट ऑफिसर ने इस फैसले को चुनौती दी. आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल ने उनके पक्ष में निर्णय देते हुए डिसेबिलिटीज पेंशन देने का आदेश दिया. जिसके खिलाफ केंद्र सरकार ने आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी. जिसे खारिज करते हुए कोर्ट ने ट्रिब्यूनल के फैसले को सही ठहराया है.

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि भर्ती के समय हर सैनिक को स्वास्थ माना जाता है. अगर सेवा के दौरान बीमारी आती है, तो इसे सैन्य सेवा से जुड़ा हुआ ही समझा जाएगा. कोर्ट ने इस मामले में टिप्पणी करते हुए कहा कि डिसेबिलिटी पेंशन एक लाभकारी प्रावधान है और इसे हमेशा सैनिकों के हित में पढ़ा जाना चाहिए. यानी कि अदालत ने यह साफ कर दिया कि ऐसे मामलों में जवानों के पक्ष को प्राथमिकी दी जाए.

ये भी पढ़ें: व्यभिचार के मामलों में कथित प्रेमी को बनाना होगा पक्षकार: दिल्ली हाईकोर्ट

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

6 minutes ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

14 minutes ago

‘एक नीरजा भनोट थीं, एक कैप्टन स्मित मछार हैं’, 40 साल बाद आसमान में फिर दिखा भारतीय जांबाज का पराक्रम

Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में जो हुआ, उसने कई लोगों को 1986…

30 minutes ago

कुशीनगर: ‘मैं आपकी बेटी जैसी हूं…’ कहती रही टीचर, पर बदनीयती में नहीं आई कमी

कुशीनगर में निजी स्कूल मैनेजर दिनेश राय को महिला टीचर से अभद्रता और यौन उत्पीड़न…

45 minutes ago

लाल बहादुर शास्त्री : भारतीय राजनीति के परमार्थी संत

Lal Bahadur Shastri: जनवरी 1921 में बनारस में महात्मा गांधी और पंडित मदन मोहन मालवीय…

50 minutes ago

Asian Games 2026 में खत्म हुआ 44 साल का सूखा: भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से मात देकर जीता गोल्ड मेडल

HISTORIC GOLD FOR INDIAN WOMEN HOCKEY: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने…

57 minutes ago